कौन हैं दिव्या मित्तल? लंदन की नौकरी छोड़कर क्रैक की UPSC, इस्तीफे के बाद चर्चा में आईं
उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद इस्तीफा दिया
HighLights
दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद इस्तीफा दिया
आईआईटी दिल्ली, आईआईएम बैंगलोर से पढ़ाई कर बनीं आईएएस
मिर्जापुर और देवरिया में डीएम के रूप में रहीं लोकप्रिय
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश कैडर की साल 2013 की चर्चित आईएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने पद से रविवार को इस्तीफा दे दिया।बता दें वह राजस्व विभाग में स्पेशल सेक्रेट्री के तौर पर अपनी सेवा दे रहीं थीं। रविवार की सुबह एक लंबे- चौड़े सोशल मीडिया पोस्ट कके जरिए दिव्या ने अपने इस्तीफे की जानकरी दी।
अपने पोस्ट में इव्य लिखतीं हैं कि आज मैंने 13 सालों की अविस्मर्णीय यात्रा को स्वेच्छा से विराम देते हुए आईएस पद से त्यागपत्र दे दिया। साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे और सफल जीवन का सपना एख था
फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए उन्होंने लिखा, 'आज मेरी आंखें कृतज्ञता से नम हैं। भले ही आज यह पद पीछे छूट गया हो, लेकिन वह सपना नहीं छूटेगा जो मुझे इस देश की मिट्टी ने दिया था।

(फोटो - सोशल मीडिया)
दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद इस्तीफा दिया
अपने पोस्ट में दिव्या ने लिखा कि साधारण परिवेश में पली-बढ़ी उन्होंने सफल जीवन का सपना देखा। आईआईटी दिल्ली और आईआईएम बैंगलोर से पढ़ाई के बाद लंदन में नौकरी मिली, लेकिन देश से दूर रहने का अधूरापन सताता रहा। शिक्षा और आत्मविश्वास इसी मिट्टी की देन मानते हुए वे वापस लौटीं और आईएएस बनीं।
देवरिया ने उन्हें सही के लिए खड़े होने का फर्ज सिखाया, मिर्जापुर ने ‘असंभव’ को केवल राय बताया। मां विंध्यवासिनी के चरणों में उन्होंने सीखा कि असली ताकत पद से नहीं, लोगों के भरोसे से आती है।
किसानों को पानी, दिव्यांगों को सम्मान और भूमि अधिकार जैसे कामों में उन्हें सच्चा सुकून मिला। लाहुरिया डाह की बुजुर्ग मां का आशीर्वाद उन्हें जीवन भर याद रहेगा।

कौन हैं आईएस दिव्या मित्तल?
दिव्या मित्तल का जन्म हरियाणा के रेवाणी में हुआ। उन्होंने ने आईआईटी से बीटेक और आईआईएम बेंगलुरु से एमबीए की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने गगनदीप सिंह से शादी की। इसके बाद दोनों लाखों की पैकेज पर लंदन चले गएं और वहां कई दिनों तक जॉब किया।
लंदन में कुछ महीने के जॉब के बाद दोनों ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया और फिर वापस भारत लौट आए। इसके बाद दिव्या यूपीएएससी की तैयारी में जुट गईं। 2012 में दिव्या ने यूपीएससी क्रैक किया और उनका सिलेक्शन आईपीएस के लिए हो गया। लेकिन उनका सपना था आईएएस बनना। इसलिए उन्होंने ने अपनी मेहनत जारी रखी। इसके बाद 2013 में वो आईएएस
बन गई
जब दिव्या चर्चा में आईं
19 सितंबर, 2022 को दिव्या ने मिर्जापुर की जिला मजिस्ट्रेट (DM) के तौर पर पदभार संभाला और लगभग एक साल तक इस पद पर रहीं। जब उनका तबादला बस्ती हुआ, तो वहां के लोगों ने उन्हें गर्मजोशी से विदाई दी और उन पर फूलों की बारिश की।
इस समारोह के दौरान दिव्या भावुक हो गईं और कहा, 'मुझे मिर्जापुर में जितना प्यार मिला, उतना कहीं और नहीं मिला। मैं इस प्यार को शब्दों में बयां नहीं कर सकती।'
चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के दौरान, दिव्या ने मंच पर एक छोटी बच्ची के साथ डांस किया और उनका यह वीडियो वायरल हो गया था।
अपने कार्यकाल के दौरान, मिर्जापुर के लहुरियादह गांव में पहली बार पानी पहुंचा, जिसे उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि माना। उन्होंने कजली त्योहार के लिए स्थानीय छुट्टी की घोषणा भी की।
यह भी पढ़ें- IAS अफसर दिव्या मित्तल ने 13 वर्ष की सेवा के बाद दिया इस्तीफा, विशेष सचिव के पद पर थीं तैनात
