विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भुवनेश्वर में 150 की रफ्तार से दौड़ रही लग्जरी SUV ने मचाया कोहराम: कई वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Updated: Thu, 03 Sep 2026 09:15 AM (GMT+05:30)

भुवनेश्वर के पलासुनी में एक तेज रफ्तार लग्जरी एसयूवी ने तीन कारों और दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी, जिससे ...और पढ़ें

क्षतिग्रस्ता कार। फोटो जागरण

क्षतिग्रस्ता कार। फोटो जागरण

HighLights

  1. तेज रफ्तार लग्जरी एसयूवी ने कई वाहनों को टक्कर मारी।

  2. भुवनेश्वर हादसे में चार से पांच लोग घायल हुए।

  3. चालक हिरासत में, पुलिस ने जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के पलासुनी क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक तेज रफ्तार लग्जरी एसयूवी ने तीन कारों और दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार से पांच लोग घायल हो गए, जबकि कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, लग्जरी कार कथित तौर पर 150 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार से चल रही थी। चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार ने पहले एक ऑल्टो को टक्कर मारी और फिर एक स्विफ्ट डिजायर से जा भिड़ी। इसके बाद कार ने दो मोटरसाइकिलों को भी अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

घायलों को तत्काल उपचार के लिए भुवनेश्वर के कैपिटल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक घायल की हालत बिगड़ने पर उसे कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया।

एक पीड़ित ने बताया, “तेज रफ्तार एसयूवी ने हमारी कार को टक्कर मार दी, जिससे मेरे भाई को गंभीर चोटें आईं। उन्हें पहले कैपिटल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, कटक भेजा गया।”

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय चालक शराब के नशे में था। लगातार हुई टक्करों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

सूचना मिलने पर मंचेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के कारणों और परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Odisha Flood: ओडिशा के जाजपुर में बाढ़ का कहर! 71 स्कूल बंद, 13 जिलों के लिए मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी