Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विजिलेंस ने पिछले 18 महीनों में 270 भ्रष्ट अधिकारी को किया गिरफ्तार, सीएम बोले- जवाबदेही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

    Updated: Tue, 02 Dec 2025 03:48 PM (IST)

    ओडिशा में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। विजिलेंस विभाग ने पिछले 18 महीनों में 270 सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में बताया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है, जिनमें बर्खास्तगी और पेंशन निलंबन शामिल हैं। सरकार भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और जन जवाबदेही के लिए प्रतिबद्ध है।

    Hero Image

    सीएम मोहन चरण माझी। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में मोहन चरण माझी के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार ने अपने पिछले डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में भ्रष्टाचर पर लगाम लगाने के लिए सख्त रवैया अपनाए हुए है।

    इसी के तहत पिछले डेढ़ वर्ष में पारदर्शिता को मजबूत करने की बड़ी कार्रवाई के तहत ओडिशा विजिलेंस ने राज्यभर में 270 सरकारी और संविदात्मक कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।

    ओडिशा विधानसभा में एक लिखित उत्तर में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बताया कि ये गिरफ्तारियां पिछले वर्ष 12 जून से लेकर इस वर्ष 21 दिसंबर के बीच की गईं।

    उन्होंने यह भी कहा कि बार-बार अनियमितताओं में पकड़े जाने पर 31 सरकारी अधिकारियों के खिलाफ कई बार कार्रवाई की गई है।

    मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में विजिलेंस कोर्ट ने 187 कर्मचारियों को दोषी ठहराया है।इन दोषसिद्धियों के बाद 34 अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि 65 कर्मचारियों की पेंशन सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत निलंबित कर दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि अनैतिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।जनविश्वास और जवाबदेही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं।

    हमारी सरकार जन विश्वास की सरकार है और लोगों के प्रति जवाबदेही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विजिलेंस विभाग की ये तेज एवं त्वरित कार्रवाई राज्य सरकार के स्वच्छ शासन अभियान को दर्शाती है।

    मात्र डेढ़ वर्ष में 270 गिरफ्तारियां यह स्पष्ट संदेश देती हैं कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।