ओडिशा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का शुरू, गरीब बेटियों को मिलेगी 60 हजार रुपये की सहायता राशि
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ओडिशा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का शुभारंभ किया। गंजाम जिले में शुरू हुई इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिव ...और पढ़ें
-1770145005962_m.webp)
गंजाम के मां तारा तारिणी पीठ से सीएम माझी ने की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की शुरुआत। फोटो-एक्स
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का शुभारंभ मंगलवार को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने किया है।योजना की औपचारिक शुरुआत गंजाम जिले के प्रसिद्ध मां तारा तारिणी पीठ से की गई, जहां मुख्यमंत्री स्वयं कार्यक्रम में शामिल होकर योजना का शुभारंभ किए।
इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए सरकार की ओर से सहयोग प्रदान किया जाएगा।योजना की पात्रता के अनुसार वर की आयु 21 से 35 वर्ष तथा कन्या की आयु 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

(फोटो-एक्स
लाभार्थियों को 60 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी, वहीं विवाह से संबंधित सभी खर्च सरकार द्वारा वहन किए जाएंगे। योजना के शुभारंभ अवसर पर आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में करीब 200 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ।

(फोटो-एक्स)
सरकार का उद्देश्य इस योजना के माध्यम से बाल विवाह पर रोक, दहेज प्रथा पर अंकुश, विधवा पुनर्विवाह को प्रोत्साहन तथा आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवारों को सम्मानजनक विवाह आयोजन की सुविधा उपलब्ध कराना है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।