Trending

    मंत्री सुरेश पुजारी भुवनेश्वर एम्स में भर्ती: सीने में दर्द के बाद एंजियोग्राफी में आर्टरी ब्लॉकेज, हालत स्थिर

    By Radheshyam VermaEdited By: Shashank Baranwal
    Updated: Wed, 04 Mar 2026 02:00 AM (IST)

    राजस्व मंत्री सुरेश पुजारी को सीने में दर्द के बाद मंगलवार शाम भुवनेश्वर एम्स में भर्ती कराया गया। उनकी एंजियोग्राफी में एक आर्टरी में ब्लॉकेज पाया गय ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    राजस्व मंत्री सुरेश पुजारी। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, संबलपुर। सीने में दर्द के बाद राज्य के राजस्व व आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी को, मंगलवार की शाम भुबनेश्वर स्थित एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

    इस खबर के बाद संबलपुर और बरगढ़ समेत समूचे सूबे के लोगों में चिंता देखी जा रही है। उधर, एम्स के डॉक्टरों के अनुसार मंत्री पुजारी की हालत खतरे से बाहर है और चिंता की कोई बात नहीं।

    डॉक्टरों ने जांच कर किया एंजियोग्राफी

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंत्री पुजारी को पहले भी एक बार सीने में दर्द के बाद स्टेंट लगाया गया था। इसके बाद से वह नियमित इलाज कराते रहे हैं। खबर है कि हॉस्पिटल में भर्ती कराए जाने के बाद डॉक्टरों की टीम ने उनकी जांच की और एंजियोग्राफी गया। मंत्री पुजारी के एक आर्टरी में ब्लॉकेज पाया गया।

    मंत्री पुजारी के हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबर के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल समेत अन्य नेता हॉस्पिटल पहुंचे और उनसे मुलाक़ात कर उनका हालचाल पूछा।

    यह भी पढ़ें- ओडिशा में 'कंगारू कोर्ट' की तालिबानी सजा, 9वीं के छात्र को बकरी चोरी के शक में पीट-पीटकर मार डाला

    यह भी पढ़ें- भुवनेश्वर में यूट्यूबर राहुल की हत्या से सनसनी, दोस्तों ने खोला राज; पत्नी बोलीं- रची गई साजिश