ओडिशा में IPL सट्टेबाजी रैकेट का पर्दाफाश; 18 बुकी गिरफ्तार, ₹36 लाख कैश और ₹39 लाख बैंक बैलेंस फ्रीज
ओडिशा पुलिस ने आईपीएल 2026 सीजन के दौरान राज्यव्यापी अभियान चलाकर एक बड़े अवैध सट्टेबाजी रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में 18 आरोपी गिरफ्तार ...और पढ़ें

एआई द्वारा बनाई गई तस्वीर।
HighLights
ओडिशा पुलिस ने आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का पर्दाफाश किया।
₹39 लाख बैंक बैलेंस फ्रीज, 2 कारें और 13 मोबाइल फोन बरामद।
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। चालू आईपीएल-2026 सीजन के दौरान ओडिशा में पैर पसार रहे अवैध सट्टेबाजी कारोबार के खिलाफ राज्य पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस ने विभिन्न जिलों में एक साथ छापेमारी कर बड़े सट्टेबाजी रैकेट का पर्दाफाश किया है।
इस पूरे एक्शन के दौरान 4 अलग-अलग मामले दर्ज कर 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही भारी मात्रा में नकदी और बैंक बैलेंस जब्त किया गया है।
लाखों का कैश बरामद, बैंक खाते किए गए फ्रीज
ओडिशा पुलिस के अनुसार, इस राज्यव्यापी अभियान में अब तक कुल 36 लाख 85 हजार 200 रुपये नकद (Cash) बरामद किए जा चुके हैं। इसके अलावा, सट्टेबाजी में इस्तेमाल किए जा रहे विभिन्न बैंक खातों को खंगालकर उनमें जमा 3942,611 रुपये फ्रीज कर दिए गए हैं।
सटोरियों के पास से अपराध में इस्तेमाल होने वाली 2 कारें और 13 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। इस कार्रवाई से सटोरियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
जानिए किस जिले में हुई कितनी बड़ी कार्रवाई
जिला गिरफ्तार आरोपी बरामद नकदी (कैश) फ्रीज किया गया बैंक बैलेंस अन्य जब्ती
पुरी 04 ₹25,35,000 ₹31,81,244 06 मोबाइल फोन
सुंदरगढ़ 05 ₹6,00,000 ₹17,61,367 05 मोबाइल फोन
झारसुगुड़ा 08 ₹5,00,000 - 02 कारें
बरहमपुर 01 ₹50,200 -
पुरी 04 ₹25,35,000 ₹31,81,244 06 मोबाइल फोन
सुंदरगढ़ 05 ₹6,00,000 ₹17,61,367 05 मोबाइल फोन
झारसुगुड़ा 08 ₹5,00,000 - 02 कारें
बरहमपुर 01 ₹50,200 -
पुरी और झारसुगुड़ा में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
इस पूरे अभियान में पुरी पुलिस को सबसे बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, जहां एक ही मामले में चार लोगों को दबोचा गया और उनके पास से सबसे ज्यादा कैश और बैंक बैलेंस बरामद हुआ। वहीं, अपराधियों की धरपकड़ के मामले में झारसुगुड़ा पुलिस सबसे आगे रही।
जहां एक साथ 8 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2 कारें जब्त की गईं। सुंदरगढ़ में भी 5 लोगों को सलाखों के पीछे भेजा गया है।
ओडिशा पुलिस के उच्च अधिकारियों का कहना है कि राज्य को अपराधमुक्त और पारदर्शी बनाना उनका मुख्य लक्ष्य है। आईपीएल सीजन के दौरान युवाओं को दलदल में धकेलने वाले इस अवैध सट्टेबाजी कारोबार और इसमें शामिल असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस का यह अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।
ओडिशा पुलिस के उच्च अधिकारियों का कहना है कि राज्य को अपराधमुक्त और पारदर्शी बनाना उनका मुख्य लक्ष्य है। आईपीएल सीजन के दौरान युवाओं को दलदल में धकेलने वाले इस अवैध सट्टेबाजी कारोबार और इसमें शामिल असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस का यह अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।