Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tata Steel Chess Masters: अर्जुन एरिगेसी को हराकर अब्दुसत्तारोव ने जीता खिताब

    Updated: Mon, 02 Feb 2026 10:15 PM (IST)

    उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव ने अर्जुन एरिगेसी को हराकर टाटा स्टील मास्टर्स का खिताब जीता। विश्व चैंपियन डी गुकेश संयुक्त आठवें स्थान पर रहे ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    अर्जुन एरिगेसी को मिली हार

    पीटीआई, विज्क आन जी: उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव ने खराब फॉर्म से जूझ रहे अर्जुन एरिगेसी को हराकर सोमवार को टाटा स्टील मास्टर्स का खिताब जीत लिया जबकि विश्व चैंपियन डी गुकेश संयुक्त आठवें स्थान के साथ भारतीय खिलाड़ियों के बीच शीर्ष पर रहे।

    गुकेश ने अंतिम दौर में जर्मनी के विन्सेंट केमर से ड्रॉ खेला और 6.5 अंक के साथ भारतीय खिलाड़ियों के बीच शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्होंने हालांकि प्रतियोगिता के दौरान आधे अंक जुटाकर उम्मीद से खराब प्रदर्शन किया और 2750 रेटिंग अंक से नीचे खिसक गए।

    आर प्रगनानंद ने खेला ड्रॉ

    आर प्रगनानंद ने भी नीदरलैंड्स के जोर्डन वैन फोरेस्ट के साथ ड्रॉ खेला और 5.5 अंक के साथ टूर्नामेंट खत्म किया। अगर कैंडिडेट्स टूर्नामेंट से पहले इस प्रदर्शन को देखें तो भारतीय खिलाड़ी को सुधार करना होगा। एरिगेसी को रेटिंग के मामले में सबसे अधिक नुकसान हुआ क्योंकि उन्होंने 29 अंक गंवा दिए और विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 से बाहर हो गए।

    असल में गुकेश ही एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं जो लाइव रेटिंग सूची में 10वें नंबर पर हैं और शतरंज के शौकीनों के लिए यह हैरानी की बात है कि 2750 रेटिंग से ऊपर कोई भारतीय नहीं है। अब्दुसत्तोरोव ने 13 बाजी के मुकाबले में नौ अंक हासिल किए। उनके जूनियर हमवतन और विश्व कप विजेता जावोखिर सिंदारोव उनसे आधा अंक पीछे दूसरे स्थान पर रहे।

    बाकी खिलाड़ियों का प्रदर्शन

    फोरेस्ट, केमर और अमेरिका के हैंस नीमन 7.5 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे जो जर्मनी के मथाइस ब्लूबाउम और टूर्नामेंट के 14 साल के सनसनीखेज खिलाड़ी तुर्की के यागिज कान एर्दोगमुस से आधा अंक अधिक है। गुकेश, नीदरलैंड्स के अनीश गिरी और स्लोवेनिया के व्लादिमीर फेदोसेव ने प्रगनानंद से एक अंक अधिक हासिल किया और संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर रहे। एरिगेसी और अरविंद चिदंबरम ने 4.5 अंक जुटाए जबकि चेक गणराज्य के थाई दाई वैन गुयेन आखिरी पांच दौर के मुकाबले हारने के बाद सिर्फ तीन अंक के साथ सबसे आखिरी स्थान पर रहे।

    यह भी पढ़ें- Tata Steel Masters: डी गुकेश हारे, आर प्रगनानंद को मिली पहली जीत

    यह भी पढ़ें- गुकेश की 'ब्लाइंड स्पॉट' गलती से टाटा स्टील शतरंज में हार, प्रगनानंद को जीत की तलाश जारी