Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Asian Doubles Squash Championships 2026: भारत ने पाकिस्‍तान को रौंदा, अभय-वलावन की जोड़ी ने लगातार तीसरी बार जीता खिताब

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 05:17 PM (IST)

    अभय सिंह और वेलावन सेंथिलकुमार ने रविवार को मलेशिया के सरावाक में आयोजित एशियाई डबल्स स्क्वाश चैंपियनशिप में पुरुष डबल्स खिताब जीतकर महाद्वीपीय स्तर प ...और पढ़ें

    अभय सिंह और वेलावन सेंथिलकुमार

    अभय सिंह और वेलावन सेंथिलकुमार

    नई दिल्ली, पीटीआई। भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी अभय सिंह और वेलावन सेंथिलकुमार ने रविवार को मलेशिया के सरावाक में आयोजित एशियाई डबल्स स्क्वाश चैंपियनशिप में पुरुष डबल्स खिताब जीतकर महाद्वीपीय स्तर पर अपना दबदबा कायम रखा। दोनों खिलाड़ियों ने लगातार तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया।

    भारतीय जोड़ी ने फाइनल में एक गेम से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए पाकिस्तान की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी नासिर इकबाल और नूर जमान को 47 मिनट तक चले मुकाबले में 7-11, 11-7, 11-2 से हराया। यह मुकाबला पिछले वर्ष के फाइनल का भी दोहराव था।

    इस जीत के साथ अभय और वेलावन ने पुरुष डबल्स वर्ग में खिताबों की हैटट्रिक पूरी कर ली। उन्होंने एशियाई डबल्स स्क्वाश चैंपियनशिप के अब तक आयोजित तीनों संस्करणों में स्वर्ण पदक जीता है। भारत को अन्य दो वर्गों में भी अनुभवी खिलाड़ी जोशना चिनप्पा की बदौलत पदक मिले। महिला डबल्स में दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी जोशना चिनप्पा और राथिका सीलन सेमीफाइनल तक पहुंचकर कांस्य पदक जीतने में सफल रही।