विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Asian Games 2026: जापान में विशेष कंटेनर में रहेंगे भारतीय मुक्केबाज, 10 दिनों के स्‍पेशल कैंप में लेंगे हिस्‍सा

By Shekhar JhaEdited By: Abhishek Nigam
Updated: Fri, 28 Aug 2026 05:00 AM (IST)

भारतीय मुक्‍केबाज जापान में विशेष कंटेनर में रहेंगे। जापान में 10 दिन का एक विशेष शिविर लगेगा, जिसमें भारतीय मुक्‍केबाज ...और पढ़ें

भारतीय मुक्‍केबाज जापान में विशेष कंटेनर में रहेंगे

भारतीय मुक्‍केबाज जापान में विशेष कंटेनर में रहेंगे

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

शेखर झा, जागरण नई दिल्ली। भारतीय मुक्केबाजों ने एशियाई खेल 2026 के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जापान के आईची-नागोया में 19 सितंबर से शुरू होने वाले 20वें एशियाई खेलों में हिस्सा लेने वाले भारतीय मुक्केबाज इन दिनों पटियाला में जमकर पसीना बहा रहे हैं।

चयनित भारतीय खिलाड़ी आठ सितंबर को जापान के लिए रवाना होंगे। वहां उन्हें ठहरने के लिए विशेष कंटेनर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनमें घर जैसी सुविधाएं मौजूद होंगी। आयोजकों ने एशियाई खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के ठहरने के लिए कंटेनर की व्यवस्था की है।

जानकारी के अनुसार, भारतीय मुक्केबाजों को जापान में कंटेनर में ठहराया जाएगा। इन कंटेनरों को इस तरह तैयार किया गया है कि खिलाड़ियों को किसी तरह की असुविधा न हो। इनमें बेड, वाशरूम, एयर कंडीशनर जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

पटियाला में कंटेनर में समय बिता रहे खिलाड़ी

जापान में खिलाड़ियों को जिस तरह के कंटेनर में रहना है, उसकी पहले से आदत डालने के लिए भारतीय मुक्केबाज पटियाला में भी कंटेनर में समय बिता रहे हैं। चयनित सभी खिलाड़ी इन दिनों पटियाला में प्रशिक्षण ले रहे हैं। अभ्यास के साथ ही उन्हें कंटेनर में रहने का अनुभव दिया जा रहा है, ताकि जापान पहुंचने के बाद रहने से जुड़ी किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

टीम प्रबंधन का मानना है कि इससे खिलाड़ी प्रतियोगिता पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। जापान में लगेगा 10 दिन का विशेष शिविरभारतीय मुक्केबाज जापान पहुंचते ही सीधे मुकाबलों में नहीं उतरेंगे। खिलाड़ियों के लिए वहां 10 दिन का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।

insidecontainer

इस दौरान उन्हें परिस्थितियों के अनुकूल ढलने, प्रशिक्षण और प्रतियोगिता से जुड़ी जरूरी जानकारी दी जाएगी। इसके बाद मुक्केबाज पदक के लिए रिंग में उतरेंगे। मुक्केबाजी के मुकाबले 21 सितंबर से शुरू होकर दो अक्टूबर तक चलेंगे। एशियाई खेलों का समापन चार अक्टूबर को होगा।

11 भार वर्गों में चुनौती पेश करेंगे भारतीय मुक्केबाज

एशियाई खेलों में भारत के मुक्केबाज कुल 11 भार वर्गों में चुनौती पेश करेंगे। पुरुष वर्ग में 55, 60, 70, 80, 90 और 90 से अधिक किलोग्राम भार वर्ग शामिल हैं। वहीं, महिला मुक्केबाज 51, 54, 60, 65 और 75 किलोग्राम भार वर्ग में रिंग में उतरेंगी। भारतीय दल को इन सभी वर्गों में मजबूत प्रदर्शन और पदकों की उम्मीद है।

insidecontainerpatiala

ग्लास्गो में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधा दर्जन से अधिक पदक जीते थे। इस प्रदर्शन ने खिलाड़ियों के मनोबल को मजबूत किया है। अब वे एशियाई खेलों में मजबूत अंतरराष्ट्रीय प्रतिद्वंद्वियों के विरुद्ध भी पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरने की तैयारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट का पूरा शेड्यूल आया सामने, जानें कब और किससे भिड़ेगी टीम इंडिया?

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026: नीरज चोपड़ा लगाएंगे स्वर्णिम हैट्रिक, एथलेटिक्स का सबसे बड़ा दल भारत को दिलाएग मेडल ही मेडल!