Asian Games 2026 Live: भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को हरा फाइनल में बनाई जगह, बैडमिंटन में भी मिली जीत
Asian Games 2026 Live Updates: महिला हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ शानदार खेल दिखाया है। वहीं निशानेबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है।
-1789894287541_m.webp)
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशियन गेम्स-2026 का आज पहला दिन है और आज से ही टीम इंडिया का एक्शन शुरू हो रहा है। टेकबॉल में किमसी डिसूजा से मेडल की उम्मीद थी, लेकिन वह हार गईं। महिला हॉकी टीम और महिला क्रिकेट टीम से जीत की उम्मीद हैं। नजरें निशानेबाजों पर भी रहेंगी।
Japan Asian Games Live: पुरुष हॉकी टीम को भी मिली जीत
महिला टीम के बाद पुरुष हॉकी टीम ने भी जीत के साथ शुरुआत की है। भारतीय टीम ने इंडोनेशिया को 13-1 से हरा दिया। भारत के लिए दिलप्रीत ने सबसे ज्यादा चार गोल किए।
Asian Games 2026 Live Updates: भारत ने बांग्लादेश को दी मात
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों से मात देकर फाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया फाइनल में अब श्रीलंका से भिड़ेगी जिसने पाकिस्तान को हरा फाइनल का रास्ता तय किया है।
Asian Games live: बैडमिंटन में महिला टीम की जीत
बैडमिंटन में भारतीय महिला टीम ने कजाख्स्तान को 3-0 से हरा दिया है। पीवी सिंधू और उन्नति हुड्डा के बाद तन्वी शर्मा ने डियाना नामेनोवा को 21-5, 21-10 से हरा भारत को जीत दिलाई।
Asian Games 2026 Live: उन्नति हुड्डी भी जीतीं
सिंधू के बाद उन्नति हुड्डा ने भी जीत हासिल की है। उन्होंने एलिसा कुलेशोवा को 21-7, 21-10 से मात देकर भारत को 2-0 से आगे कर दिया है। अगर तन्वी शर्मा अगला मुकाबला जीत जाती हैं तो भारत ये मैच अपने नाम कर लेगा और फिर डबल्स मुकाबलों की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Asian Games Live Updates: पीवी सिंधू की जीत
बैडमिंटन में भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधू ने काजाख्स्तान के खिलाफ खेले जा रहे मैच में पहला मुकाबला जीत लिया है। उन्होंने महिला सिंगल्स के पहले मुकाबले में कमिला स्मागुलोवा को 21-7, 21-9 से मात दी।
Japan Asian Games Live: शेफाली वर्मा का शतक
शेफाली वर्मा ने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने भारत की पारी की आखिरी गेंद पर अपना शतक पूरा किया। भारत ने चार विकेट खोकर 195 रन बनाए हैं। शेफाली 49 गेंदों पर 100 रन बनाकर नाबाद रहीं।
Asian Games 2026 Live Updates: इलावेनिल ने सिल्वर मेडल पर किया कब्जा
शूटिंग में भारत को एक और मेडल मिल गया है। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में इलावेनिल ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। इसी इवेंट में सोनम मास्कर भी हिस्सा ले रही थीं, लेकिन वह छठे स्थान पर रहीं। इलावेनिल ने 252.4 के स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।
Asian Games live: शेफाली का अर्धशतक
मंधाना के आउट होने के बाद शेफाली ने पारी को आगे बढ़ाया है और शानदार अर्धशतकीय पारी खेली है। उनकी ये पारी बांग्लादेश के लिए मुसीबत बन गई हैं। शेफाली अपने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रही हैं।
Asian Games 2026 Live: पुरुष टेबल टेनिस टीम की जीत
महिला टेबल टेनिस टीम के बाद पुरुष टीम ने भी ग्रुप स्टेज में इंडोनेशिया को 3-0 से मात देकर जीत के साथ के साथ शुरुआत की है। पहले मैच में जी. सत्यन ने मुहम्मद नेगारा को 11-8, 11-7, 11-9 से हराया। फिर मानव ठक्कर ने मुहम्मद जुनिंद्रा को 11-7, 8-11, 11-6, 6-11, 11-9 से मात दी। ने मानुष शाह ने तीसरे मैच में अफ्फान प्रतामा को 11-9, 11-9, 12-10 से पटक भारत को जीत दिलाई
Asian Games Live Updates: भारत और बांग्लादेश मैच शुरू
भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच शुरू हो चुका है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। शेफाली वर्मा के साथ स्मृति मंधाना पारी की शुरुआत कर रही हैं।
Japan Asian Games Live: हरमनप्रीत ने जीता टॉस
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
Asian Games 2026 Live Updates: महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल भारत को सिल्वर मेडल
एलावेनिल वलारिवन, सोनम उत्तम मस्कर और विदर्शा के विनोद की निशानेबाजी तिकड़ी ने महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में कुल 1898.0 का स्कोर बनाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
Asian Games live: भारत ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से दी मात
दीपिका के दमदार खेल के दम पर भारत ने उज्बेकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 19-0 से हरा दिया। दीपिका ने इस मैच में अकेले आठ गोल किए।
Asian Games 2026 Live: महिला हॉकी टीम हावी
भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने पहले मैच में शानदार खेल दिखाते हुए उज्बेकिस्तान पर दबदबा दिखाया है और 10-0 से आगे है।
Asian Games Live Updates: एमएमए में भारत का मेडल पक्का
एमएमए में भारत के लिए अच्छी खबर है और इस खेल में देश का मेडल पक्का हो गया है। सुचिका तारियाल ने अपनी मंगोलियाई प्रतिद्वंद्वी को 2-0 से हराया। उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीता और अब सेमीफाइनल में पहुँच गई हैं। अब वह कम से कम ब्रॉन्ज मेडल के साथ घर लौटेंगी।
Japan Asian Games Live: टेबस टेनिस में महिला टीम जीती
महिला टेबल टेनिस में भारत के लिए अच्छी खबर है। महिला टीम ने इंडोनेशिया को 3-0 से हरा दिया। श्रीजा अकुला ने पहला मैच 11-3, 8-11, 11-4, 11-4 से जीता और फिर दिया चितले ने अल्माइरा नेबुचाडनेजर को सीधे गेम में 11-9, 11-8, 11-5 से हराकर भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। तीसरे मैच में यशस्विनी घोरपड़े ने चित्रा रश्मि को आसानी से 12-10, 11-4, 11-4 से हराया।
Asian Games Medal Tally 2026: डिसूजा को मिली हार
क्विंसी डिसूजा मेडल जीतने से चूक गईं हैं। उनको मेडिकल कारणों से लंबे समय तक ब्रेक लेना पड़ा था और वह अपने दाहिने पैर की चोट से काफी परेशान थीं। उनको वियतनाम की खिलाड़ी के हाथों 9-12, 6-12 से हार का सामना करना पड़ा है।
Asian Games live: आज का शेड्यूल
क्रिकेट
सुबह 10:30 बजे - महिलाओं का सेमीफ़ाइनल - भारत बनाम बांग्लादेश
हॉकी
सुबह 7:30 बजे - महिलाओं का पूल B मैच - भारत बनाम उज़्बेकिस्तान
सुबह 11:30 बजे - पुरुषों का पूल A मैच - भारत बनाम इंडोनेशिया
शूटिंग
सुबह 6:15 बजे - 10m एयर राइफ़ल महिला व्यक्तिगत क्वालिफ़िकेशन और टीम फ़ाइनल - सोनम मस्कर, विदर्शा के. विनोद, इलावेनिल वलारिवन
सुबह 11 बजे - 10m एयर राइफ़ल महिला व्यक्तिगत फ़ाइनल - सोनम मस्कर (क्वालिफ़िकेशन पर निर्भर), विदर्शा के. विनोद (क्वालिफ़िकेशन पर निर्भर), इलावेनिल वलारिवन (क्वालिफ़िकेशन पर निर्भर)
टेबल टेनिस
सुबह 6:30 बजे - महिला टीम ग्रुप F मैच - भारत बनाम इंडोनेशिया
सुबह 9 बजे - पुरुष टीम ग्रुप F मैच - भारत बनाम इंडोनेशिया
दोपहर 12:30 बजे - महिला टीम ग्रुप F मैच - भारत बनाम सिंगापुर
दोपहर 3 बजे - पुरुष टीम ग्रुप F मैच - भारत बनाम ईरान
टेकबॉल
सुबह 6:30 बजे - महिला सिंगल्स ब्रॉन्ज़ मेडल मैच - क्विंसी डिसूज़ा बनाम कोएम्येन डाय (कंबोडिया)
सुबह 7 बजे - मिक्स्ड डबल्स ब्रॉन्ज़ मेडल मैच - क्विंसी डिसूज़ा और अनस बेग बनाम जिया न्घी ट्रिन्ह/होआंग मिन्ह टैन गुयेन (वियतनाम)
वुशु
सुबह 5:35 बजे - पुरुषों का चांगक्वान फ़ाइनल - सूरज सिंह मयांगलामबम
दोपहर 2:30 बजे के बाद - महिलाओं का 52kg 1/8 फ़ाइनल - अपर्णा
दोपहर 2:30 बजे के बाद - पुरुषों का 75kg 1/8 फ़ाइनल - विक्रांत बालियान
Asian Games live: आज का शेड्यूल
तैराकी
सुबह 7:14 बजे - पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल हीट्स - बेनेडिक्टन रोहित, आकाश मणि
सुबह 7:35 बजे - पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक हीट्स - ऋषभ दास, उत्कर्ष पाटिल
दोपहर 2:23 बजे - पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल फ़ाइनल - बेनेडिक्टन रोहित (क्वालिफ़िकेशन पर निर्भर), आकाश मणि (क्वालिफ़िकेशन पर निर्भर)
दोपहर 2:43 बजे - पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक फ़ाइनल - ऋषभ दास (क्वालिफ़िकेशन पर निर्भर), उत्कर्ष पाटिल (क्वालिफ़िकेशन पर निर्भर)
बैडमिंटन
सुबह 11:30 बजे - महिला टीम, राउंड ऑफ़ 16 - भारत बनाम कज़ाकिस्तान
MMA
सुबह 8 बजे से - महिलाओं का ट्रेडिशनल -60kg प्रीलिमिनरी - सुचिका तारियाल
सुबह 9 बजे से - पुरुषों का ट्रेडिशनल -77kg प्रीलिमिनरी - वरुण सान्याल
दोपहर 2 बजे से - महिलाओं का ट्रेडिशनल -60kg क्वार्टरफ़ाइनल - सुचिका तारियाल (क्वालिफ़िकेशन पर निर्भर)
दोपहर 3:40 बजे इसके बाद - पुरुषों का ट्रेडिशनल -77kg क्वार्टरफ़ाइनल - वरुण सान्याल (क्वालिफ़िकेशन पर निर्भर)
Asian Games 2026 Live Updates: एशियन गेम्स की शुरुआत आज से
आज एशियन गेम्स का पहला दिन है। भारत की नजरें कई खिलाड़ियों पर टिकी हें। भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें अपने पहले मैच खेलेंगी। रविवार को भारत की महिला क्रिकेट टीम भी सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। भारत की बैडमिंटन और टेबल टेनिस टीमें भी ग्रुप स्टेज में अपने अभियान की शुरुआत करेंगी।
