Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • other-sports
LIVE BLOG

Asian Para Games 2026 Live: मोना अग्रवाल ने जीता एक और गोल्ड, हेनी और संदीप की राह पर चलते हुए बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Asian Para Games Live Updates: भारत ने कल का दिन खत्म होने तक अपने मेडलों की संख्या 80 के पार पहुंचा दी थी। आज इस संख्या में इजाफा होना तय है। 

By Abhishek Upadhyay Fri, 23 Oct 2026 12:12 PM (IST)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पैरा एशियाई खेल अपने अंतिम पड़ाव पर है और भारत ने अभी तक अच्छा खेल प्रदर्शन किया है। हालांकि, पिछले खेलों के मुकाबले मेडल की तुलना की जाए तो हमारे खिलाड़ी अभी पीछे हैं, लेकिन उम्मीद है कि अंत के दिनों में भारत यह कमी पूरी कर सकता है। आज भारतीय खिलाड़ी पैरा जेवलिन थ्रो, पैरा बैडमिंटन, पैरा एथलेटिक्स, पैरा आर्चरी में दम दिखाएंगे। सबसे ज्यादा नजरें जैवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल पर होंगी।

23 Oct 20261:20:03 PM

IND-W vs ZIM-W 1st ODI live score: वनडे सीरीज का आगाज


भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज से वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। यह मैच वडोदरा के कोटम्बी स्टेडियम में खेला जाएगा। 

23 Oct 202612:31:10 PM

Asian Para Games Live: तुलसीमथी-नीतेश ने जीता सिल्वर

पैरा बैडमिंटन में भारत को एक और मेडल मिला है। मिक्स्ड डबल्स एसएल3-एसयू5 इवेंट के फाइनल में तुलसिमथी मुरुगेसन और नीतेश कुमार को इंडोनेशिया के लीनी रात्री ओक्टिला और हिकमत रमदानी ने 21-19, 21-14 से मात दी। इसी के साथ भारतीय जोड़ी को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा।

23 Oct 202611:14:31 AM

Asian Para Games 2026: आर्चरी में भारत के हाथ से फिसला ब्रॉन्ज

भारतीय पैरा रिकर्व मिक्स्ड टीम ईरान से ब्रॉन्ज मेडल मैच में हार गई। भारतीय टीम को 4-5 से हार का सामना करना पड़ा। मुकाबला काफी रोमांचक था और टीम इंडिया ने कड़ी लड़ाई लड़ी, लेकिन जीत नहीं मिल सकी। 

23 Oct 202611:16:33 AM

Asian Para Games 2026: मोना अग्रवाल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

भारतीय पैरा निशानेबाज मोना अग्रवाल ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिलाओं की 50मीटर राइफल 3 पोजीशन एसएच1 इवेंट में 357.5 के शानदार स्कोर के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया और गोल्ड जीता। इससे पहले यह वर्ल्ड रिकॉर्ड स्वीडन की अन्ना बेन्सन के नाम था जिन्होंने 356 का स्कोर किया था।वहीं, अवनि लेखरा 333.2 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहीं। चीन की कुइपिंग झांग ने 353.7 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता। साउथ दक्षिण कोरिया की मायौंग किम ने 344.4 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

23 Oct 20268:54:44 AM

Asian Para Games 2026: पैरा टेबल टेनिस में भारत को मिला ब्रॉन्ज 

जेहान डोराब मदान और शुभम वाधवा ने डब्ल्यूआर-15 इवेंट में भारत की झोली में ने ब्रॉन्ज मेडल डाला है। जेहान (50 वर्ष) इन खेलों में मेडल जीतने वाले भारतीय दल के सबसे उम्रदराज सदस्य हैं।

23 Oct 20268:52:27 AM

Asian Para Games Live Updates: जेवलिन थ्रो में हेनी ने जीता गोल्ड

एथलेटिक्स में भारत को एक और खुशखबरी मिली है। पैरा-जेवलिन थ्रो में हेनी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड अपने नाम किया है। उन्होंने 60.49 मीटर की थ्रो के साथ टी37 कैटेगरी में कुल 1,119 अंक हासिल करते हुए गोल्ड जीता। 

23 Oct 20269:35:30 AM

Asian Para Games Live: संदीप कुमार ने जीता गोल्ड

भारतीय धावक संदीप कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 400 मीटर टी44 फाइनल स्पर्धा में 52.28 सेकंड का समय निकालते हुए गोल्ड मेडल जीता है। इस दौरान उन्होंने अपनी कैटेगरी में वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया। अजय कुमार ने 53.61 सेकंड के साथ ब्रॉन्ज अपने नाम किया। 

23 Oct 20268:44:02 AM

Asian Para Games Live: पैरा-आर्चरी में भावना और पूजा ने जीता सिल्वर 

पैरा आर्चरी में भारत की भावना और पूजा को महिला डबल्स रिकर्व इवेंट के गोल्ड मेडल मैच में चीन से 0-6 से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ इस भारतीय जोड़ी को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। 

23 Oct 20268:41:58 AM

Asian Para Games 2026: पैरा एथलेटिक्स में निमिषा ने जीता सिल्वर 

निमिषा चक्कुंगलपरम्बिल ने महिलाओं की ची46 लॉन्ग जंप स्पर्धा में 5.37 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। श्रीलंका की धनंजना विक्रमसिंघे पहले स्थान पर रहीं। धनंजना ने 5.52 मीटर की छलांग लगाकर गेम्स रिकॉर्ड बनाया और गोल्ड मेडल जीता।

23 Oct 20268:37:09 AM

Asian Para Games live Updates: पैरा बैडमिंटन में सुमति सिवान को मिला सिल्वर 

महिला सिंगल्स एसएच6 इवेंट के फाइनल में सुमति सिवान को चीन की ली फेंगमेई के हाथों 12-21, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। 

23 Oct 20268:35:42 AM

Asian Para Games 2026 Live: पैरा-बैडमिंटन में भारत को एक और गोल्ड

पैरा बैडमिंटन में भारत को एक और गोल्ड मेडल मिला है। नवीन शिवकुमार ने  एसएल4 क्वालिफिकेशन में पुरुष सिंगल्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। 

23 Oct 20269:00:38 AM

Asian Para Games 2026:  पैरा बैडमिंटन में भारत को मिला गोल्ड 

नीतेश कुमार ने पैरा-बैडमिंटन के ऑल-इंडियन फाइनल में गोल्ड अपने नाम किया है। नीतेश कुमार ने पुरुषों के सिंगल्स एसएल3 फाइनल में अपने ही देश के प्रमोद भगत को 21-18, 21-16 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। प्रमोद के हिस्से सिल्वर आया। 

23 Oct 20268:39:10 AM

Asian Para Games Live Updates: हरविंदर-संदीप ने भारत को दिलाया गोल्ड

पैरा आर्चरी में हरविंदर सिंह और संदीप विजय ने चीन की जोड़ी युन और लिक्स्यू झाओ को 5-1 से हराकर पुरुषों के रिकर्व डबल्स का गोल्ड अपने नाम कर लिया।

23 Oct 20268:30:35 AM

Asian Para Games Live: प्रमोद ने 1500 मीटर में जीता सिल्वर 

भारतीय धावक प्रमोद ने एक और सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। पुरुषों की 1500 मीटर टी46 स्पर्धा में उन्होंने 4:09.65 सेंकड का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया। 

23 Oct 20268:28:43 AM

Asian Para Games: मेडल संख्या में होगा इजाफा 

आइची-नागायो में खेले जा रहे पैरा एशियन गेम्स में आज भारत की नजरें अपने मेडलों की संख्या बढ़ाने और मेडल टैली में ऊपर पहुंचने पर होंगी। आज के मुख्य इवेंट्स में पैरा-एथलेटिक्स, बैडमिंटन और आर्चरी शामिल हैं। मेडल की रेस में सुमित अंतिल, नवदीप सिंह और धर्मबीर नैन जैसे बड़े खिलाड़ियों पर सबकी नजरें टिकी होंगी।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us