Badminton Asia Championships: आयुष शेट्टी की क्वार्टर फाइनल में धमाकेदार एंट्री, सिंधू-प्रणय का सफर थमा
भारत के युवा शटलर आयुष शेट्टी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप्स के क्वार्टर फाइनल में धमाकेदार एंट्री की। पीवी सिंधू और एचएस प्रणय हारे। ...और पढ़ें

आयुष शेट्टी (Pic Credit- X)
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। युवा भारतीय शटलर आयुष शेट्टी ने गुरुवार को बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप्स के क्वार्टर फाइनल में एंट्री कर ली है। हालांकि, एचएस प्रणय और पीवी सिंधू का सफर समाप्त हुआ।
गत यूएस ओपन चैंपियन वर्ल्ड नंबर-25 आयुष ने विश्व रैंकिंग में 20वें नंबर पर काबिज चीनी ताइपे के ची यू जेन को 21-16, 21-12 से मात दी। अब क्वार्टर फाइनल में भारतीय शटलर का सामना तीसरी वरीय इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी से होगा।
हालांकि, शेष भारतीय दल का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधू को दूसरी वरीय चीन की वांग झी के हाथों 18-21, 8-21 से करारी शिकस्त सहनी पड़ी। सिंधू ने 46 मिनटों में मैच गंवाया।
वहीं कंधे की चोट से ठीक होकर लौटे एचएस प्रणय ने कड़ा संघर्ष किया, लेकिन चीन के वेंग हांग यांग की चुनौती से पार नहीं पा सके। प्रणय को 12-21, 19-21 के अंतर की शिकस्त सहनी पड़ी। मिश्रित युगल में ध्रूव कपिला और तनिष क्रास्तो की जोड़ी को चौथी वरीय मलेशियाई जोड़ी चेंग तांग जी और तो ई वी के हाथों सीधे सेटों में 13-21, 14-21 की शिकस्त मिली।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।