Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Video - फाइट के दौरान उधड़ गई बॉक्‍सर की विग, जीत के बाद मां के शैम्‍पू को ठहराया दोषी

    Updated: Tue, 03 Feb 2026 09:04 PM (IST)

    बॉक्सिंग रिंग में हाल ही में एक बेहद हास्‍यास्‍पद वाकया देखने को मिला। अमेरिकी मुक्‍केबाज जारेल मिलर जब फाइट कर रहे थे, तब बीच मुकाबले में उनकी विग उध ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जारेल मिलर

    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। अमेरिका के हेवीवेट मुक्‍केबाज जारेल मिलर ने पिछले शनिवार को मेडिसन स्‍क्‍वायर गार्डन में करीबी जीत दर्ज की, लेकिन उनकी फाइट नतीजे से ज्‍यादा एक शर्मनाक पल के लिए यादगार बनी।

    किंग्‍स्‍ले इबेह के खिलाफ बाउट के दौरान मिलर की विग उधड़ गई। इबेह ने लगातार मिलर पर मुक्‍के बरसाए, जिससे उनकी विग उधड़ गई। मिलर के विग निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

    यहां देखें वीडियो

    37 साल के मुक्‍केबाज को राउंड के अंत में एहसास हुआ कि उनके साथ क्‍या हुआ। उन्‍होंने इसे मजाकिया अंदाज में स्‍वीकार किया और हंसते हुए अपनी विग स्‍टैंड्स में फेंक दी। बहरहाल, मिलर ने फाइट में अपना ध्‍यान बरकरार रखा और स्प्लिट फैसले से जीत दर्ज की।

    मिलर ने क्‍या कहा

    बाउट के बाद मिलर ने अजीब स्थिति के बारे में बातचीत की और घर में अप्रत्‍याशित बालों की स्थिति को दोषी ठहराया। उन्‍होंने कहा, 'मैं अपनी मां के घर गया और उनकी टेबल पर कुछ शैम्‍पू बोतलें रखी थीं। मैंने शैम्‍पू किया, जिसमें अमोनियम ब्‍लीच थी। मैंने दो दिन पहले अपने बाल गंवा दिए थे।'

    खुद का उड़ाया मजाक

    मिलर ने साथ ही कहा, 'तैयारी करने का कुछ ही समय बचा था। मेरे पास इसमें सुधार करने के अलावा कोई विकल्‍प नहीं था। तो मैंने अपने मैनेजर को फोन किया और कहा कि एक विग लाकर दें। फिर मुझे बहुत तेज मुक्‍के लगे। मैं एक कॉमेडियन हूं और मैं खुद का मजाक उड़ाना जानता हूं।'

    यह भी पढ़ें: 'एक रुपया नहीं कमाया...', पूर्व पति पर अपने बयान को लेकर मैरी कॉम ने हाथ जोड़कर मांगी माफी

    यह भी पढ़ें: वर्ल्‍ड बॉक्सिंग कप में भारत पर हुई मेडल की बरसात, चार महिला मुक्‍केबाजों ने जीते गोल्‍ड