Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नॉर्वे शतरंज में टीम इंडिया का निराशाजनक प्रदर्शन, भारत के चारों खिलाड़ियों को मिली हार

    Updated: Mon, 01 Jun 2026 08:51 PM (IST)

    नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट के छठे दौर में सभी चार भारतीय खिलाड़ियों - डी गुकेश, आर प्रगनानंद, दिव्या देशमुख और कोनेरू हंपी को हार का सामना करना पड़ा। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    डी गुकेश-आर प्रगनानंद

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, ओस्लो। नार्वे शतरंज टूर्नामेंट में भाग ले रहे चारों भारतीय खिलाड़ियों का छठे दौर में प्रदर्शन निराशाजनक रहा और उन सभी को हार का सामना करना पड़ा। पिछले दौर में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विश्व चैंपियन डी गुकेश अपना विजय अभियान जारी नहीं रख पाए, जबकि आर प्रगनानंद के बाद दिव्या देशमुख और कोनेरू हंपी भी हार गईं।

    भारतीय खिलाड़ियों को जहां निराशा हाथ लगी, वहीं मौजूदा चैंपियन और विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने क्लासिकल में जीत दर्ज करके खुद को खिताब की दौड़ में शामिल कर दिया है। उन्होंने अलीरेजा फिरोजा को हराया। वेस्ली सो ने प्रगनानंद पर क्लासिकल गेम में जीत से पूरे तीन अंक हासिल करके अपने कुल अंकों की संख्या 11.5 पर पहुंचा दी है और वह एकल बढ़त पर पहुंच गए।

    प्रगनानंद सबसे नीचे पहुंचे

    प्रगनानंद इस हार के कारण छह खिलाड़ियों की तालिका में छह अंकों के साथ सबसे नीचे खिसक गए। विंसेंट कीमर ने गुकेश (6.5 अंक) की गलतियों का फायदा उठाते हुए महत्वपूर्ण जीत हासिल की, जिससे उनके अंकों की संख्या आठ हो गई है। कार्लसन फिरोजा (10 अंक) पर जीत से 7.5 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए।

    महिला वर्ग में विश्व कप विजेता दिव्या देशमुख (8.5 अंक) चीन की पांच बार की विश्व चैंपियन जू वेनजुन (8 अंक) से क्लासिकल बाजी में हार से दूसरे स्थान पर खिसक गईं। वह हालांकि शीर्ष पर काबिज बिबिसारा असौबायेवा (9.5 अंक) से ज्यादा दूर नहीं हैं। असौबायेवा ने आर्मागेडन टाई-ब्रेक में कोनेरू हंपी (5.5 अंक) को हराया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गुकेश ने प्रगनानंद को हराकर कायम रखी उम्मीद

    यह भी पढ़ें- नॉर्वे शतरंज: कार्लसन ने गुकेश को हराया, भारतीय खिलाड़ी पहुंचे अंतिम पायदान पर