दिल्ली प्रो वॉलीबॉल लीग के अंतिम चरण के ट्रायल्स 21 जून को
दिल्ली प्रो वॉलीबॉल लीग (DPVL) के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों के चयन का अंतिम चरण 21 जून को लक्ष्मी पब्लिक स्कूल, दिल्ली में होगा। इसमें 20 से अधिक रा ...और पढ़ें

दिल्ली प्रो वॉलीबॉल लीग के होने हैं ट्रायल्स
HighLights
अंतिम ट्रायल्स 21 जून को लक्ष्मी पब्लिक स्कूल, दिल्ली में
20 से अधिक राज्यों के खिलाड़ी लेंगे इसमें हिस्सा
चयनित खिलाड़ियों को मिलेगा प्लेयर ऑक्शन में मौका
जेएनएन, नई दिल्ली। शुरुआती दो चरणों के ट्रायल्स में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और जबरदस्त भागीदारी के बाद दिल्ली प्रो वॉलीबॉल लीग (डीपीवीएल) अब खिलाड़ी चयन ट्रायल्स का अंतिम चरण 21 जून को लक्ष्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली में आयोजित करने जा रही है।
डीपीवीएल के पहले सीजन को लेकर पूरे देश के वॉलीबॉल खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। लीग के लिए 20 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया, जो इस बात का प्रमाण है कि डीपीवीएल देश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मंच बनकर उभर रहा है।
कई राज्यों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
ट्ऱायल्स के अंतिम चरण में हरियाणा, राजस्थान, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, गुजरात, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, ओडिशा, पुडुचेरी, तमिलनाडु, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और असम सहित कई राज्यों के खिलाड़ी भाग लेंगे। यह भागीदारी डीपीवीएल के उस उद्देश्य को दर्शाती है, जिसमें देशभर के खिलाड़ियों को एक समान अवसर प्रदान करना शामिल है।
पहले दो चरणों के ट्रायल्स में देश के विभिन्न हिस्सों से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, फिटनेस और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन ने अंतिम चरण को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया है। उम्मीद की जा रही है कि इस चरण में भी देश के कई उभरते हुए खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ेंगे।
खबरें और भी
दिग्गज कर रहे हैं चयन
डीपीवीएल की चयन प्रक्रिया की जिम्मेदारी कई बड़े नामों के हाथ में है। इस समिति में दिल्ली के प्रतिष्ठित कोच, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, पूर्व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी और वॉलीबॉल विशेषज्ञ शामिल हैं। समिति का उद्देश्य पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन करना है।
ट्रायल्स में चुने गए खिलाड़ियों को दिल्ली प्रो वॉलीबॉल लीग के पहले सीजन के प्लेयर ऑक्शन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इससे खिलाड़ियों को पेशेवर स्तर पर खेलने और राष्ट्रीय पहचान बनाने का मौका मिलेगा।
यह भी पढ़ें- प्रचंड गर्मी के बावजूद दिल्ली प्रो वॉलीबॉल फेज 1 ट्रायल्स में उमड़ी भीड़
यह भी पढ़ें- पूर्वांचल के खिलाड़ियों को निखारेगा VBSPU का इनडोर स्टेडियम, नेशनल लेवल की तैयारी का बनेगा केंद्र