विश्व कप में होगी भारतीय तीरंदाजों की कड़ी परीक्षा, टीम इंडिया सुधारना चाहेगी अपना प्रदर्शन
भारतीय तीरंदाजी टीम शंघाई में विश्व कप के दूसरे चरण में खराब योजना और पूर्णकालिक कोच की अनुपस्थिति के बीच उतरेगी। मेक्सिको में निराशाजनक प्रदर्शन के ब ...और पढ़ें

भारतीय तीरंदाज

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, शंघाई। भारतीय तीरंदाज मंगलवार से शुरू होने वाले विश्व कप के दूसरे चरण में खराब योजना, दिशाहीनता और पूर्णकालिक विदेशी कोच की अनुपस्थिति से घिरे माहौल में उतर रही है। इस विश्व कप में मजबूत टीमों की मौजूदगी और इस साल होने वाले एशियाई खेलों को देखते हुए भारत की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
जापान के ऐची-नागोया में 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक होने वाले एशियाई खेल तेजी से नजदीक आ रहे हैं, लेकिन भारत की तैयारी बिल्कुल भी भरोसेमंद नहीं दिख रही है। युआनशेन स्पोर्ट्स सेंटर में कुल 320 तीरंदाज भाग लेंगे, जो पिछले वर्ष से 48 अधिक हैं।
मेक्सिको चरण में भारत का निराशाजनक प्रदर्शन
सत्र की शुरुआत मेक्सिको में हुए विश्व कप के पहले चरण से हुई, जहां भारतीयों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। भारत के लिए एकमात्र सकारात्मक पहलू महिलाओं की कंपाउंड टीम का स्वर्ण पदक था। दक्षिण कोरिया जैसी दिग्गज टीम की अनुपस्थिति के बावजूद भारतीय रिकर्व तीरंदाज उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। यह प्रदर्शन हकीकत का आईना साबित हुआ, जहां तरुणदीप राय, अतनु दास, धीरज बोम्मादेवरा, दीपिका कुमारी और अंकिता भकत जैसे बड़े नाम भी पदक दौर तक नहीं पहुंच सके।
पुरुष रिकर्व टीम पहले ही दौर में बाहर हो गई। महिला टीम ने शुरुआती मुकाबला जीता, लेकिन क्वार्टर फाइनल में तुर्की से हार गई। व्यक्तिगत स्पर्धा में देश की सबसे सफल तीरंदाज दीपिका कुमारी दूसरे दौर में ही बाहर हो गईं, जबकि अंकिता, सिमरनजीत कौर और कुमकुम मोहोड़ तीसरे दौर से आगे नहीं बढ़ सकीं। भारत की उम्मीदें एक बार फिर कंपाउंड तीरंदाजों पर टिकी होंगी। महिला टीम की अगुवाई ज्योति सुरेखा वेन्नम करेंगी, जिन्हें अदिति स्वामी और मधुरा धमांगांवकर का साथ मिलेगा। पुरुष वर्ग में अभिषेक वर्मा, ओजस देवताले और कुशल दलाल से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
खबरें और भी
भारतीय टीम का स्क्वाड
तरुणदीप राय, अतनु दास, धीरज बोम्मादेवरा और यशदीप भोगे (पुरुष रिकर्व), दीपिका कुमारी, अंकिता भकत, सिमरनजीत कौर और कुमकुम मोहोड़ (रिकर्व महिला), अभिषेक वर्मा, कुशल दलाल, ओजस देवताले और साहिल जाधव (पुरुष कंपाउंड), ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी, प्रगति और मधुरा धमांगांवकर (महिला कंपाउंड)।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।