Move to Jagran APP

Paris Olympics 2024 से पहले हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत ने भरी हुंकार, कहा- देश का सच्चा सम्मान होगा

भारत ने टोक्यो ओलंपिक-2020 में पुरुष हॉकी में कांस्य पदक जीता था और चार साल से चले आ रहे ओलंपिक पदक के सूखे को खत्म किया था। इस बार फ्रांस की राजधानी में पेरिस में ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जाना है। भारतीय हॉकी टीम की कोशिश इस बार अपने पदक का रंग बदलने की है और टीम के कप्तान ने इसके लिए तैयारी कर ली है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Upadhyay Published: Wed, 03 Jul 2024 09:16 PM (IST)Updated: Wed, 03 Jul 2024 09:16 PM (IST)
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने जीता था ब्रॉन्ज मेडल

 जेएनएन,नई दिल्ली: भारतीय पुरुष हॉकी टीम आगामी पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य से उतरेगी। टोक्यो में कांस्य से संतोष करने वाली भारतीय हॉकी टीम इस बार अपना पूरा जोर लगाएगी और इस बीच उन्हें 2023 विश्व कप विजेता जर्मनी, उपविजेता बेल्जियम समेत रैंकिंग में आगे सभी सात टीमों की चुनौती को पार करना होगा। वर्तमान में भारतीय टीम एफआइएच रैंकिंग में आठवें स्थान पर है।

ओलंपिक में आठ बार के चैंपियन भारत ने टोक्यो में कांस्य पदक जीतकर 41 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा को समाप्त किया था। हरमनप्रीत की अगुआई वाली टीम का लक्ष्य अब पेरिस ओलंपिक में इस पदक का रंग बदलना है।

यह भी पढ़ें- 38 की उम्र में भी नहीं मान रहा MS Dhoni का दोस्त, खेली तूफानी पारी, बाबर आजम से तगड़ा स्ट्राइक रेट

विरासत आगे बढ़ाने का समय

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत ने कहा है कि उनकी कोशिश देश की हॉकी की विरासत के आगे ले जाने की है। जियो सिनेमा के एक शो पर हरमनप्रीत ने कहा, "हम अपने इतिहास और विरासत को आगे बढ़ाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। स्वर्ण पदक जीतना भारत और हमारे सीनियर खिलाड़ियों के लिए सच्चा सम्मान होगा।"

1928 से 1956 तक था स्वर्णिम युग

भारतीय हॉकी का स्वर्णिम युग 1928 से 1956 तक था, जब भारतीय हॉकी टीम ने लगातार छह ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते थे। 1928 में एम्स्टर्डम ओलंपिक में हॉकी में अपना पहला स्वर्ण पदक जीतने के बाद, 1956 तक भारतीय पुरुष हॉकी टीम ओलंपिक में अविजित रही। इस दौरान टीम ने सभी 24 मैच जीते और 178 गोल दागे, जबकि केवल सात गोल ही करने दिए। 1980 में मास्को ओलंपिक में भारत ने अंतिम बार हाकी का स्वर्ण पदक जीता था।

यह भी पढ़ें- Team India: 'ये तो हमारे पास भी है भाई...' अक्षर पटेल और सिराज ने लिए ऋषभ पंत के मजे, जानें क्या है मामला


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.