Japan Open 2026: आयुष शेट्टी-लक्ष्य सेन जापान ओपन में हारे, उन्नति हुड्डा को भी मिली पराजय
बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी और उन्नति हुड्डा जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में बुधवार को संघर्षपूर्ण मुकाबलों में हार गए। ...और पढ़ें
-1784123613753_m.webp)
लक्ष्य सेन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टोक्यो, पीटीआई। युवा बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी और उन्नति हुड्डा जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में बुधवार को संघर्षपूर्ण मुकाबलों में हार गए, जबकि लक्ष्य सेन को सीधे गेम में पराजय मिली। एशिया चैंपियनशिप के उपविजेता आयुष को दूसरी वरीयता प्राप्त पूर्व विश्व चैंपियन थाईलैंड के कुन्लावुत वितिदसर्न ने 21-19, 23-25, 21-15 से हराया।
विश्व रैंकिंग में 24वें स्थान पर काबिज उन्नति को चीनी ताइपै की हुआंग यू सुन ने 16-21, 21-16, 21-15 से मात दी। आल इंग्लैंड चैंपियनशिप उपविजेता लक्ष्य को स्थानीय खिलाड़ी कोकी वातानाबे ने 38 मिनट में 21-16, 21-14 से हराया। भारत के तीनों खिलाड़ी पहले दौर की बाधा भी पार नहीं कर सके, जो अगले महीने दिल्ली में होने वाली विश्व चैंपियनशिप से पहले अच्छा संकेत नहीं है।
भारत 17 साल बाद इसकी मेजबानी कर रहा है। अब भारत की उम्मीदें दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की मिक्स्ड टीम पर टिकी हैं। सिंधू का सामना पांचवीं वरीयता प्राप्त चीन की हान युइ से होगा, जबकि ध्रुव और तनीषा शीर्ष वरीयता प्राप्त फेंग यान झि और हुआंग डोंग पिंग से खेलेंगे।