Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Japan Open: पीवी सिंधू ने कोर्ट पर मचाया कोहराम, दूसरे दौर में बनाई जगह; सात्विक-चिराग की चोट ने फैंस को किया मायूस

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 06:44 PM (IST)

    पीवी सिंधू ने जापान ओपन के दूसरे दौर में जगह बनाई, जबकि सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को कंधे की चोट के कारण मैच से हटना पड़ा। ...और पढ़ें

    पीवी सिंधू-सात्विक-चिराग

    पीवी सिंधू-सात्विक-चिराग

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, टोक्यो। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के कंधे की समस्या के कारण उन्हें और चिराग शेट्टी को मंगलवार को यहां जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में मैच के बीच से हटना पड़ा, जबकि दो बार की ओलंपिक पदक विजेता विजेता पीवी सिंधू ने मलेशिया की वोंग लिंग चिंग पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके महिला सिंगल्स के दूसरे दौर में जगह बनाई।

    सात्विक और चिराग की विश्व में चौथे नंबर की जोड़ी ने सिंगापुर ओपन जीतकर दो साल से चले आ रहे खिताबी सूखे को खत्म किया था। इसके बाद उन्होंने इंडोनेशिया ओपन में भाग नहीं लिया था। जापान ओपन में उन्होंने डेनमार्क के डेनियल लुंडगार्ड और मैड्स वेस्टरगार्ड से पहला गेम 19-21 से हारने के बाद हटने का फैसला किया।

    चीन ओपन में भी हिस्सा नहीं लेगी जोड़ी

    भारतीय टीम के मुख्य डबल्स कोच टैन किम हर ने कहा कि भारतीय जोड़ी अगले सप्ताह होने वाले चीन ओपन में हिस्सा नहीं लेगी और अगस्त में भारत में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए अपनी फिटनेस हासिल करने के लिए चोट से उबरने की प्रक्रिया पर ध्यान देगी।

    पीवी सिंधू ने हासिल की जीत

    इससे पहले, विश्व रैंकिंग में नंबर 10 पर काबिज सिंधू ने अपने सहज खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले दौर में विश्व रैंकिंग में नंबर 37 पर काबिज वोंग को 21-14 21-11 से हराया। भारत के ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्तो ने भी अपने मिक्स्ड डबल्स मुकाबले में स्कॉटलैंड के एलेक्जेंडर डन और जूली मैकफर्सन को 21-16, 21-14 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

    खबरें और भी

    हालांकि रोहन कपूर और रुत्विका शिवानी गड्डे पहले ही दौर में शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन के फेंग यान झे और हुआंग डोंग पिंग से 11-21, 10-21 से हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

    यह भी पढ़ें- बैडमिंटन में फिर चमकीं गोरखपुर की आदित्या, डेफ गेम्स में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    यह भी पढ़ें- अकर्षी, तान्या दूसरे दौर में: किदांबी श्रीकांत हुए रिटायर, कनाडा ओपन में भारतीय शटलरों के लिए निराशाजनक रहा दिन