Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्रमंडल खेलों से पहले भारत को झटका, केएम दीक्षा डोप टेस्ट में फंसी

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 11:22 PM (IST)

    भारत की शीर्ष मध्यदूरी की धाविका केएम दीक्षा राष्ट्रमंडल खेलों से पहले डोप टेस्ट में फेल हो गई हैं। उनके नमूने में प्रतिबंधित पदार्थ स्टैनोजोलोल पाया ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    केएम दीक्षा पर लग सकता है प्रतिबंध

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली, जेएनएन : राष्ट्रमंडल खेलों से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। देश की मध्यदूरी की शीर्ष धाविका केएम दीक्षा डोपिंग के जाल में फंस गई हैं। 1500 मीटर की राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक दीक्षा को नाडा ने सूचित किया है कि उनके नमूने में प्रतिबंधित पदार्थ पाया गया है।

    हालांकि उन्हें अभी तक अस्थायी निलंबन नहीं दिया गया है, लेकिन दीक्षा के डोपिंग में फंसने से राष्ट्रमंडल खेलों के लिए उनकी पात्रता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

    मई के अंत में दी जानकारी

    एक सूत्र ने बताया कि दीक्षा को सूचित किया गया है कि उनके नमूनों में प्रतिबंधित पदार्थ की उपस्थिति पाई गई है। दीक्षा का नमूना टूर्नामेंट से इतर लिया गया था और मई के अंतिम सप्ताह में उन्हें पत्र के जरिये सूचित किया गया। उनके नमूने में स्टैनोजोलोल की उपस्थिति पाई गई है, जो विश्व एंटी-डोपिंग एजेंसी (वाडा) की प्रतिबंधित सूची में शामिल है।

    चार साल का हो सकता है निलंबन

    दीक्षा को संभावित चार साल के निलंबन का सामना करना पड़ सकता है। पिछले वर्ष दीक्षा ने लास एंजिलिस में साउंड रनिंग ट्रैक फेस्ट में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा, जहां उन्होंने 4:04.78 सेकेंड के समय के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 2021 के राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरमिलन बैंस द्वारा स्थापित 4:05.39 सेकेंड के पिछले रिकार्ड को बेहतर किया था।

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup: विश्व कप में ब्राजील और जर्मनी की रही है बादशाहत, इटली न भी किया है कमाल

    यह भी पढ़ें- सह मेजबान कनाडा ने दिखाया पुख्ता तैयारी का ‘शो’

    खबरें और भी