'एक रुपया नहीं कमाया...', पूर्व पति पर अपने बयान को लेकर मैरी कॉम ने हाथ जोड़कर मांगी माफी
भारत की दिग्गज बॉक्सर मैरी कॉम ने अपने पूर्व पति पर आरोप लगाया था। उनका कहना था कि पूर्व पति एक रुपया नहीं कमाता था और गली-गली फुटबॉल खेलता था। अब मैर ...और पढ़ें

मैरी कॉम ने मांगी माफी
स्पोर्ट्स डेस्क नई दिल्ली। भारत की दिग्गज बॉक्सर मैरी कॉम ने अपने पूर्व पति के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर सफाई दी है। बता दें कि मैरी कॉम पिछले कुछ समय से अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में रही हैं। एक टीवी शो में बात करते हुए कॉम ने अपने पूर्व पति के. ओनलर कॉम ने एक बयान दिया, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय रहा।
मैरी कॉम ने अपने पूर्व पति को गली-गली फुटबॉल खेलने वाला और पत्नी की कमाई खाने वाला बताया था। इस बयान की वजह से दिग्गज बॉक्सर को आलोचना का सामना करना पड़ा और तमाम लोंगों ने अपनी नाराजगी दिखाई। इसी बयान पर अब उन्होंने सफाई दी है। उनका मानना है कि वे भावनाओं में बहकर ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर गई। उनका ये बयान पुरुषों के खिलाफ नहीं था।
मैरी कॉम का बयान
मैरी कॉम ने हाल ही में आप की आदालत शो में बात करते हुए कहा था, "मेरा पति एक रुपया भी नहीं कमाता था और गली-गली में फुटबॉल खेलता था। उनका कोई सफल करियर नहीं था, जिसको उन्होंने मेरे लिए खत्म किया हो।" उनका ये बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था और लोग मैरी कॉम की आलोचना कर रहे थे।
मैरी कॉम ने मांगी माफी
मैरी कॉम ने अब अपने पूर्व पति के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर माफी मांगी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और कहा, "सबसे पहले मैं माफी चाहती हूं कि मेरे बयान को लेकर कुछ लोग कंफ्यूज हो गए। ऐसा नहीं है कि मेरी शादी कभी सफल नहीं थी। कई सालों तक सब ठीक था लेकिन बाद में भरोसा पूरी तरह टूट गया, तो चीजें बदल गई। मेरे तलाक के बाद अप्रैल 2025 में मेरे खिलाफ तमाम चीजें सामने आई, उस समय मैंने संयम बरता और पब्लिक या मीडिया में कोई बयान नहीं दिया।"
मेरे बयान को लेकर कंफ्यूजन
दिग्गज बॉक्सर ने आगे कहा, "मेरे बयान को लोग गलत दिशा में लेकर चले गए। मैं किसी फुटबॉलर के खिलाफ नहीं हैं और फुटबॉल से बहुत प्यार करती हूं। मेरा ये बयान खिलाड़ियों के लिए नहीं था। वो सभी खिलाड़ी, जो सुनील छेत्री बनते हैं, वे गली से ही शुरुआत करते हैं। मेरे पति ने कहा था कि उन्होंने अपना करियर खत्म कर दिया और उसके बाद हमारी मुलाकात दिल्ली में हुई। मैं पुरुषों से माफी चाहती हूं, जिन्हें मेरे इस बयान से दुख हुआ लेकिन पुरुषों के खिलाफ मेरा ये बयान नहीं था।"
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।