नीरज चोपड़ा के सिर सजा एक और ताज, इंडियन एथलेटिक्स अवॉर्ड्स में जीता साल का सबसे बड़ा पुरस्कार
नीरज चोपड़ा को पहले इंडियन एथलेटिक्स अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट 2025 का पुरस्कार मिला। यह सम्मान उन्हें दोहा डायमंड लीग में चौथे स्थान पर रह ...और पढ़ें

नीरज चोपड़ा
HighLights
नीरज चोपड़ा को सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट 2025 पुरस्कार मिला
दोहा डायमंड लीग में चौथा स्थान, राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई
पीटी उषा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया
पीटीआई, नई दिल्ली। भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा को शनिवार को पहली बार आयोजित इंडियन एथलेटिक्स अवॉर्ड्स समारोह में सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट 2025 पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें ये सम्मान दोहा डायमंड लीग 2026 के बाद मिला है, जहां उन्होंने चौथा स्थान हासिल किया था।
टोक्यो ओलिंपिक गेम्स में स्वर्ण और उसके बाद पेरिस में रजत पदक जीतने वाले चोपड़ा ने कहा कि यह सम्मान उनके दिल के बहुत करीब है, क्योंकि यह अलग-अलग पीढ़ियों के एथलीटों की मौजूदगी में मिला है।
डायमंड लीग में नीरज को मिला था चौथा स्थान
नीरज ने शुक्रवार रात दोहा डायमंड लीग में 85.69 मीटर के थ्रो से अपने सीजन के पहले इवेंट में चौथा स्थान हासिल किया था। इससे उन्होंने आगामी कामनवेल्थ गेम्स के लिए भी क्वालिफाई कर लिया।
समारोह में पूर्व दिग्गज धाविका और इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की अध्यक्ष पीटी उषा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। इन पुरस्कारों के पहले संस्करण में 10 कैटेगरी शामिल रहीं, जिनमें सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट और सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट, सर्वश्रेष्ठ कोच, सर्वश्रेष्ठ टेक्निकल अधिकारी, बेस्ट राज्य संघ और लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड शामिल रहे।