किदांबी श्रीकांत पहले ही दौर में हारे, अनमोल-तन्वी जीतीं
भारतीय पुरुष और महिला बैडमिंटन टीमों को थॉमस और उबेर कप में मौजूदा चैंपियन चीन के साथ मुश्किल ग्रुप में रखा गया है। ये टूर्नामेंट 24 अप्रैल से 3 मई तक ...और पढ़ें

थॉमस और उबेर कप में भारत को मिला मुश्किल ड्रॉ
डिजिटल डेस्क, जागरण दिल्ली। भारतीय पुरुष और महिला टीम को क्रमश: थॉमस और उबेर कप के लिए मुश्किल ड्रॉ मिले हैं, क्योंकि उन्हें मौजूदा चैंपियन चीन के साथ एक ही ग्रुप में रखा गया है। बीडब्ल्यूएफ ने बुधवार को ड्रॉ की घोषणा की।
थॉमस कप का 34वां और उबेर कप का 31 वां सत्र 24 अप्रैल से तीन मई तक डेनमार्क के हॉर्सेंस में आयोजित किया जाएगा। भारतीय पुरुष टीम को चीन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। उबेर कप में भारतीय महिला टीम भी मौजूद और 16 बार के चैंपियन चीन के साथ ग्रुप ए में है।
थॉमस और उबेर कप में भारत को मिला मुश्किल ड्रॉ
भारत के किदांबी श्रीकांत बुधवार को ओरलियंस मास्टर्स सुपर बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्स के पहले दौर में हारकर बाहर हो गए, जबकि अनमोल खरब और तन्वी शर्मा महिला सिंगल्स वर्ग में राउंड 16 में पहुंच गईं।
श्रीकांत डेनमार्क के मैग्नस जोहानसेन से 12-21, 10-21 से पराजित हो गए, जबकि खरब ने तुर्की की नेस्लिहान अरिन के विरुद्ध 21-12, 21-16 से जीत दर्ज की। तन्वी भी अगले दौर में पहुंच गईं। थाईलैंड की सुपानिडा काटेथोंग ने चोट के कारण 21-18, 14-12 के स्कोर पर मैच से हटने का फैसला किया। रक्षिता रामराज जापान की मनामी सुइजू के विरुद्ध 9-21, 15-21 से हार गईं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।