विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Grand Chess Tour: आर प्रगनानंद ने चमत्कारिक वापसी कर जीता खिताब, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

Updated: Fri, 28 Aug 2026 11:00 AM (IST)

Grand Chess Tour Finals 2026 Results: भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंद ने ग्रैंड चेस टूर का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया ...और पढ़ें

आर प्रगनानंद ने रचा इतिहास

आर प्रगनानंद ने रचा इतिहास

HighLights

  1. आर प्रगनानंद ने ग्रैंड चेस टूर का खिताब जीता

  2. शीर्ष वरीय फाबियानो करुआना को हराकर इतिहास रचा

  3. यह खिताब जीतने वाले पहले भारतीय शतरंज खिलाड़ी बने

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंद ने ग्रैंड चेस टूर के फाइनल में शानदार वापसी करते हुए शीर्ष वरीय फाबियानो करुआना को मात देकर खिताब अपने नाम किया। इसी के साथ प्रगनानंद इस खिताब को जीतने वाले भारत के पहले शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं।

भारतीय खिलाड़ी अंतिम दिन करुआना से छह अंक पीछे रहते हुए उतरे थे। ऐसे में जीत काफी दूर नजर आ रही थी। वह 3-9 से पीछे थे। जीत के बाद उन्होंने खुद माना कि वह अंतिम दिन अपने आप को ज्यादा मौका नहीं दे रहे थे।

दोनों रेपिड गेमों में हासिल की जीत

भारतीय खिलाड़ी ने दो रेपिड गेम्स में जीत हासिल कर सारी बाजी पलट दी। इन जीतों के साथ वह 11-9 के स्कोर पर पहुंच गए। करुआना ने दूसरा बिल्ट्ज गेम जीत स्कोर 12-12 से बराबर किया, लेकिन तीसरे बिल्ट्ज गेम को जीतते हुए प्रगनानंद ने वापसी की। खिताबी जीत के लिए भारतीय खिलाड़ी को आखिरी गेम में ड्ऱ़ॉ चाहिए था जो उन्होंने हासिल कर लिया।

नहीं थी उम्मीद

इससे पहले भारतीय खिलाड़ी ने एक दिन पहले के मुकाबले में करुआना के साथ ड्रॉ खेलकर स्कोर बराबर करने का सुनहरा मौका गंवा दिया था। शीर्ष वरीय करुआना के विरुद्ध लगभग पूरी बाजी में दबदबा बनाने के बाद प्रगनानंद अंतिम चरण में अपनी बढ़त गंवा बैठे और उन्हें ड्रॉ से संतोष करना पड़ा था। खिताबी जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता कि आज मेरे पास कुछ मौका था। छह अंक का अंतर काफी होता है। आपको वो करना होता है जो मैंने आज किया। ये मुश्किल था। आप हर दिन फाबी के खिलाफ नहीं जीत सकते।"

यह भी पढ़ें- चेस में 15 वर्षीय वंदन का बड़ा कारनामा, वर्ल्ड नंबर-1 मैग्नस कार्लसन को हराकर बोला- 'उनसे माउस स्लिप हुआ'  

यह भी पढ़ें- मयंक चक्रवर्ती और प्रतीति बोरदोलोई ने क्लासिकल शतरंज चैंपियनशिप जीती