Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अतिका ​​मीर ​​ने मर्सिडीज एफवन में हासिल की पोल पोजीशन

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 07:49 PM (IST)

    अतिका मीर ने मर्सिडीज एफवन के दो जूनियर ड्राइवरों को पछाड़कर चैंपियंस ऑफ द फ्यूचर अकादमी प्रोग्राम के तीसरे दौर में पोल पोजीशन हासिल की। ...और पढ़ें

    अतिका ​​मीर

    अतिका ​​मीर

    विटेरबो (इटली), पीटीआई। भारत की 11 वर्षीय रेसिंग सनसनी अतिका मीर ने मर्सिडीज एफवन के दो जूनियर ड्राइवरों को पछाड़कर चैंपियंस ऑफ द फ्यूचर अकादमी प्रोग्राम के तीसरे दौर में पोल पोजीशन हासिल की। अतिका ने भीषण गर्मी के बीच यह प्रदर्शन किया। उन्हें इस सर्किट का खास अनुभव नहीं था लेकिन उन्होंने इसे यादगार बना दिया।

    इस भारतीय ड्राइवर ने इटली के निकोलो पेरिको और जर्मनी के डेविन टिट्ज जैसे स्थापित मर्सिडीज एफवन जूनियर ड्राइवरों को हराकर पोल पोजीशन हासिल की। इसके अलावा उन्होंने प्रतियोगिता का एक रिकार्ड भी बनाया। अतिका ने पिछले महीने यूनान में सीटीएफए सीरीज के दूसरे दौर में जीत हासिल की थी।

    अतिका ने पहले दो दौर के क्वालीफाईंग में दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया था। इसलिए उन्होंने फाइनल में दूसरे स्थान से शुरुआत की। उन्होंने निकोलो को पीछे छोड़कर बढ़त हासिल कर ली थी। लेकिन इंजन में खराबी के कारण वह अपनी बढ़त बरकरार नहीं रख सकी और आखिर में छठे स्थान पर रही।