Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोटरस्पोर्ट के दिग्ग्ज हरि सिंह अभी लापता, सिंघानिया सुरक्षित भारत लौटे

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 11:10 PM (IST)

    भारतीय मोटरस्पोर्ट के दिग्गज रैली ड्राइवर हरि सिंह का मालदीव में स्पीडबोट पलटने के बाद लापता हैं। उद्योगपति गौतम सिंघानिया  जो इस हादसे में मामूली रूप ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    हरि सिंह हुए लापता

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली: भारतीय मोटरस्पोर्ट के दिग्गज रैली ड्राइवर हरि सिंह का मालदीव में स्पीडबोट के पलटने से लापता हैं। शुक्रवार को हुए इस हादसे के बाद स्पीडबोट पर सवार हरि सिंह और उद्योगपति गौतम सिंघानिया के अलावा सात अन्य लोग लापता हो गए थे।

    इसके बाद खोज अभियान में 59 वर्षीय हरि सिंह और नाव के कप्तान अभी तक लापता बताए जा रहे हैं। रेमंड ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया को इस हादसे में मामूली चोटें आईं और वे भारत लौट आए हैं।

    'जिप्सी किंग' के नाम से थे मशहूर

    अनुभवी रैली ड्राइवर हरि सिंह को 'जिप्सी किंग' के नाम से जाना जाता है। सिंह पांच बार के नेशनल रैली चैंपियन थे और एशिया जोन रैली चैंपियनशिप जीतने वाले पहले भारतीय थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। यह हादसा मालदीव में फेलिधू द्वीप के पास स्थानीय समय के अनुसार रात करीब 1:15 बजे हुआ। इसके बाद स्थानीय अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर खोज अभियान शुरू किया था।

    छुट्टी मनाने गए थे सिंह

    मालदीव की स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार स्पीडबोट पर सवार सात यात्रियों में सिंह और सिंघानिया के अलावा पांच भारतीय पुरुष और यूके व रूस की दो महिलाएं शामिल थीं। सिंह मालदीव में अपने दोस्त सिंघानिया और मुंबई के एक पूर्व नौसेना अधिकारी के साथ छुट्टी मनाने गए थे।

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: कोलकाता ने आकाश दीप के रिप्लेसमेंट का किया एलान, इस गेंदबाज को टीम में किया शामिल

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: संजू सैमसन ने एक लाइन बोलकर मचा दिया गदर, चेपॉक में फैंस हुए पागल; जता दिए इरादे