Asian Games 2026: आखिरी समय में बदला भारत का ध्वजवाहक, किट न मिलने में देरी से कटा तेजिंदरपाल सिंह का नाम
एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में भारत के ध्वजवाहक में आखिरी समय में बदलाव किया गया है। तेजिंदरपाल सिंह ...और पढ़ें

तेजिंदरपाल सिंह तूर का कटा पत्ता

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जापान का आइची-नागोया में आज से शुरू हो रहे एशियन गेम्स-2026 की ओपनिंग सेरेमनी में सभी देश के खिलाड़ी और प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। इस सेरेमनी में भारतीय दल की अगुआई मनु भाकर और तेजिंदरपाल सिंह तूर पर थी, लेकिन आखिरी समय में तेजिंदरपाल का नाम कट गया है। मनु भाकर के साथ अब वह भारत के ध्वजवाहक नहीं होंगे। उनकी जगह कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत को ये जिम्मेदारी मिली है।
ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा लेने वाले सभी देशों के खिलाड़ी एक साथ आते हैं। इनमें से कुछ चुनिंदा दो लोगों को दल की अगुआई करने का मौका मिलता है जो देश का झंडा उठाते हैं। ये जिम्मेदारी दो ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और तेजिंदरपाल को मिली थी।
इस कारण कटा नाम
हालांकि, कारणवश तेजिंदरपाल ये जिम्मेदारी नहीं निभा पाएंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, तूर इस समय अभी भी भारत के एथसेटिक्स बेस सुकुबा में ही हैं इस बात की पुष्टि कर दी गई है कि वह शनिवार को ओपनिंग सेरेमनी तक जापान नहीं पहुंच पाएंगे। दो बार के एशियन गेम्स चैंपियन तूर ने कहा कि उन्हें अभी तक आधिकारिक किट नहीं मिली है जिसके कारण वह खेलों के लिए रवाना नहीं हो पाए हैं।
ये मामला ओपनिंग सेरेमनी से कुछ ही घंटे पहले सामने आया है। अब उनकी जगह सहरावत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह भारतीय कबड्डी टीम का हिस्सा हैं और पिछले एशियन गेम्स में अपनी टीम को गोल्ड मेडल दिलाने में उन्होंने अहम रोल निभाया था।
कब होगी ओपनिंग सेरेमनी
ओपनिंग सेरेमनी आज दिन में भारत के समय अनुसार 2:30 बजे शुरू होगी और दो घंटे तक चलेगी। सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इसको देखा जा सकता है। भारत के तकरीबन 500 खिलाड़ी 35 खेलों में हिस्सेदारी करेंगे। खेलों से पहले वहां रहने औऱ ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। इन सभी शिकायतों के बीच खेलों का आयोजन शुरू होगा।
