Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तन्वी-ईशारानी ने ओरलियंस मास्टर्स में दिखाया दम, सेमीफाइनल में मारी एंट्री

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 11:35 PM (IST)

    भारत की तन्वी शर्मा और ईशारानी बरुआह ने ओरलियंस मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। तन्वी ने जापान की छठी वरीयता ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    तन्वी शर्मा

    पीटीआई, ओरलियंस। भारत की तन्वी शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान की छठी वरीयता प्राप्त नात्सुकी निदाइरा को सीधे गेम में हराकर ओरलियंस मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली। 17 वर्षीय तन्वी ने महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में 43 मिनट में 21-14, 21-14 से जीत दर्ज की। तन्वी अब सेमीफाइनल में जापान की पूर्व विश्व चैंपियन नोजोमी ओकुहारा और वियतनाम की गुयेन थुई लिन्ह के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से भिड़ेंगी।

    एक अन्य क्वार्टर फाइनल में ईशारानी बरुआह को जीत मिली, जब मालविका बंसोड़ मुकाबले में 9-21, 7-15 से पीछे रहने के दौरान चोट के कारण रिटायर हो गईं। ओडिशा मास्टर्स सुपर 100 के फाइनल में पहुंच चुकीं ईशारानी अब सेमीफाइनल में थाईलैंड की पिचामोन ओपत्नीपुथ से मुकाबला करेंगी। गुरुवार को मालविका ने मलेशिया की वोंग लिंग चिंग को हराया था, जबकि ईशारानी ने कनाडा की वेन यू झांग को पराजित किया था।

    पुरुष डबल्स क्वार्टर फाइनल

    पुरुष डबल्स क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया के लियो कार्नांडो और बागास मौलाना ने हरिहरन अमसकारुनन और एमआर अर्जुन की जोड़ी को 21-12, 22-20 से हराकर उनके अभियान का अंत कर दिया। गुरुवार को आयुष शेट्टी को जापान के विश्व नंबर 39 युदाई ओकिमोटो के हाथों हार का सामना करना पड़ा, जबकि मिक्स्ड डबल्स में रोहन कपूर और रुत्विका शिवानी गड्डे की जोड़ी को फ्रांस के थोम गिकेल और डेलफीन डेलरू ने 21-19, 9-21, 14-21 से हराया।

    यह भी पढ़ें- किदांबी श्रीकांत पहले ही दौर में हारे, अनमोल-तन्वी जीतीं

    यह भी पढ़ें- थॉमस और उबेर कप: भारतीय टीमों को चीन के साथ मुश्किल ग्रुप में मिली जगह