Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विनेश फोगाट की मुश्किलें बढ़ीं, डोप टेस्ट के लिए मौजूद नहीं रहने पर मिला नोटिस

    Updated: Tue, 05 May 2026 09:41 PM (IST)

    पहलवान विनेश फोगाट को अंतरराष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (आईटीए) ने डोपिंग परीक्षण के लिए मौजूद न रहने पर नोटिस भेजा है। यह पिछले 12 महीनों में उनकी पहली 'व ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    विनेश फोगाट की मुश्किलें बढ़ीं

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, नई दिल्ली: पहलवान विनेश फोगाट को अंतरराष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (आईटीए) ने 18 दिसंबर 2025 को प्रतियोगिता से इतर हुए डोपिंग परीक्षण के लिए मौजूद नहीं रहने के मामले में नोटिस भेजा है। पिछले 12 महीनों में यह पहली बार है जब उन्होंने रहने के स्थान संबंधी नियम का उल्लंघन किया है।

    चार मई 2026 को भेजे गए पत्र में आईटीए ने विनेश को बताया कि 19 जनवरी 2026 को उनके द्वारा दी गई सफाई की समीक्षा करने के बाद छूटे हुए परीक्षण को औपचारिक रूप से रिकॉर्ड कर लिया गया है।

    जनवरी के पत्र का भी जिक्र

    इस नोटिस में पांच जनवरी 2026 को भेजे गए एक पिछले पत्र का भी जिक्र है, जिसमें परीक्षण के लिए मौजूद नहीं रहने की बात उठाई गई थी और विनेश से इस पर जवाब मांगा गया था। यह नोटिस डोपिंग रोधी नियमों का उल्लंघन नहीं माना जाता, लेकिन यह रहने के स्थान संबंधी नियम के तहत एक चेतावनी के तौर पर दिया जाता है।

    इस नियम का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि खिलाड़ी हर समय अचानक होने वाले डोपिंग परीक्षण के लिए उपलब्ध रहें। यूनाइटेड विश्व रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) और विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) द्वारा बनाए गए नियमों के अनुसार एक साल के भीतर तीन बार परीक्षण के लिए मौजूद नहीं रहने और/या अपने रहने के स्थान की जानकारी देने में चूक होने पर इसे डोपिंगि रोधी नियमों का उल्लंघन माना जाता है। ऐसा होने पर खिलाड़ी पर दो साल तक का प्रतिबंध लग सकता है।

    खबरें और भी

    विधानसभा में थीं विनेश

    आईटीए ने हालांकि माना है कि परीक्षण के दिन विनेश हरियाणा विधानसभा के पहले शीतकालीन सत्र में हिस्सा ले रही थीं। विनेश को चार मई से सात दिन का समय दिया गया है कि अगर उन्हें लगता है कि यह परीक्षण उनकी लापरवाही की वजह से नहीं छूटा था तो वह इस फैसले पर दोबारा विचार करने की अपील कर सकती हैं। अगर वह ऐसा नहीं करतीं तो यह फैसला आखिरी माना जाएगा।

    यह भी पढ़ें- पहलवान विनेश के समर्थन में उतरे चाचा महावीर फोगाट, वीडियो में कही बातों को बताया सही; बृजभूषण पर साधा निशाना

    यह भी पढ़ें- विनेश फोगाट की चेतावनी के बाद WFI अध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा- नहीं बदलेगा आयोजन स्थल, गोंडा में ही होगा टूर्नामेंट