Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'बृजभूषण ने मेरा भी शोषण किया था', विनेश फोगाट ने किया हैरान करने वाला खुलासा; WFI पर भी लगाए आरोप

    Updated: Sun, 03 May 2026 06:09 PM (IST)

    ओलंपियन विनेश फोगाट ने एक वीडियो जारी कर खुलासा किया है कि वह उन छह महिला पहलवानों में से एक हैं जिनका यौन उत्पीड़न बृजभूषण शरण सिंह ने किया था। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    विनेश फोगाट ने बृजभूषण पर लगाए गंभीर आरोप

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ओलंपियन विनेश फोगाट और बृजभूषण शरण सिंह का विवाद एक बार फिर तूल पकड़ता दिख रहा है। विनेश ने एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह उन छह महिला पहलवानों में शामिल हैं जिनका यौन उत्पीड़न भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने किया गया था।

    विनेश ने यह खुलासा एक वीडियो जारी करते हुए किया है जिसमें वह काफी भावुक नजर आ रही हैं। यह पहली बार है जब उन्होंने खुद को इस मामले में पीड़िता के रूप में सार्वजनिक रूप से सामने रखा है। यह मामला फिलहाल अदालत में लंबित है।

    इसलिए नहीं बताई थी पहचान

    विनेश और उनके कुछ साथियों ने जनवरी-2023 में भूषण के खिलाफ आंदोलन छे़ड़ा था और उन पर कई महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण करने के आरोप लगाए थे। विनेश ने तब अपना नाम नहीं पताया था। उन्होंने कहा है कि खास परिस्थितियों के चलते अब उन्होंने अपनी पहचान उजागर करने का फैसला लिया। विनेश ने कहा कि मौजूदा डब्ल्यूएफआई उनकी 2026 एशियाई खेलों से पहले वापसी को नुकसान पहुंचाने की एक कोशिश कर रहा है।

    विनेश ने कहा कि शुरुआत में उनका इरादा अपनी पहचान छिपाकर ही कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ने देने का था। उन्होंने अपने वीडियो में कहा, "सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार किसी भी पीड़िता की पहचान उजागर नहीं की जानी चाहिए, क्योंकि यह उसकी गरिमा और सम्मान से जुड़ा होता है।"

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा, "लेकिन आज कुछ हालात ऐसे बने जिसके कारण मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि मैं खुद उन छह पीड़िताओं में से एक हूं जिन्होंने शिकायत दर्ज कराई है।"

     

    मुश्किल होता है खेलना

    विनेश पेरिस ओलंपिक में ज्यादा वजन के कारण पदक से चूक गई थीं। इसके बाद उन्होंने कुश्ती से संन्यास ले लिया था और राजनीति में कूद पड़ी थीं। वह हरियाणा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ी थीं और जीत हासिल करने में सफल रही थीं।

    उन्होंने कहा, "एक महिला के लिए ऐसी स्थिति में प्रतिस्पर्धा करना बेहद मुश्किल होता है और हर वह खिलाड़ी जो ऐसी परिस्थिति से गुजरा है वह इसे समझ सकता है।"

    यह भी पढ़ें- विनेश फोगाट की कुश्ती में धमाकेदार वापसी, टूर्नामेंट में लेंगी हिस्सा, गोंडा में कराया पंजीकरण

    यह भी पढ़ें- बृजभूषण शरण सिंह के गढ़ में ताल ठोकेंगी विनेश फोगाट