विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्यों 29 अगस्त को ही मनाया जाता है नेशनल स्पोर्ट्स डे? जानिए वजह

Updated: Sat, 29 Aug 2026 04:56 PM (IST)

राष्ट्रीय खेल दिवस हर साल 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता ...और पढ़ें

29 अगस्त को मनाया जाता है नेशनल स्पोर्ट्स डे

29 अगस्त को मनाया जाता है नेशनल स्पोर्ट्स डे

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने बीते दो दशक में विश्व पटल पर खेलों मे अपनी पहचान को नए आयाम दिए हैं। फिर चाहे ओलंपिक खेल हों या क्रिकेट या कॉमनवेल्थ और एशियाई खेल, सभी में भारत ने अच्छा किया। हर दिन खेलों में आगे बढ़ना बताता है कि भारत में खेलों को महत्व दिया जाता है और इसलिए 29 अगस्त को नेशनल स्पोर्ट्स डे मनाया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि ये दिन 29 अगस्त को ही क्यों मनाया जाता है?

इसके पीछे वजह हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद हैं। वही ध्यानचंद जो ओलंपिक गोल्ड मेडल की पहली हैट्रिक लगाने वाली भारतीय टीम का अहम हिस्सा थे और इसकी बड़ी वजह। 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन होता है। उनका जन्म साल 1905 में इलाहाबाद में हुआ था।

कब हुई थी शुरुआत

ध्यानचंद भारत के इतिहास के महान खिलाड़ियों में गिने जाते हैं और कई बार उन्हें भारत रत्न देने की मांग भी उठी है। यही कारण है कि उनके जन्मदिवस को सेलिब्रेट करने के लिए साल 2012 में नेशनल स्पोर्ट्स डे का एलान किया गया था। इस दिन भारत के राष्ट्रपति देश के खिलाड़ियों को खेल पुरस्कार से भी सम्मानित करते हैं। खेल मंत्रालय एक साल के भीतर दमदार प्रदर्शन करने वालों खिलाड़ियों, कोचेस को अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड देता है। देश का सबसे बड़ा खेल सम्मान-खेल रत्न भी ध्यानचंद के नाम पर है।

फिट इंडिया मूवमेंट की हुई थी शुरुआत

साल 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल स्पोर्ट्स डे के दिन ही फिट इंडिया मूमेंट की शुरुआत की थी जिसका मकसद देश भर में फिटनेस को महत्व देना है। मोदी ने आज भी एक्स पर पोस्ट करते हुए खेल दिवस की बधाई दी है और ध्यानचंद को याद करते हुए लिखा है, "खेलों को प्यार करने वाले हर शख्स को आपके जुनून, आपकी प्रतिबद्धता पर गर्व है। मेजर ध्यानचंद के शानदार खेल ने कई लोगों को प्ररेणा दी है।"

यह भी पढ़ें- 'अब मन की बात मन में नहीं रहती', सविता पूनिया ने खोला टीम के अंदर का राज; रोती हुई तस्वीर पर भी की बात

यह भी पढ़ें- मेडल से रहे दूर फिर भी भारतीय महिला हॉकी टीम पर होगी पैसों की बारिश, HI ने किया बड़ा एलान