Winter Olympics 2026 में खिलाड़ियों को मिलेगा इतिहास का सबसे महंगा मेडल, क्यों हुआ ये बदलाव?
इटली में हो रहे विंटर ओलंपिक्स 2026 के पदक 130 साल के इतिहास में सबसे महंगे होंगे। सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल इसका मुख्य कारण है। पेरिस 2024 क ...और पढ़ें

विंटर ओलंपिक्स 2026
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इटली में हो रहे विंटर ओलंपिक्स 2026 में खिलाड़ियों को 130 साल के इतिहास का सबसे महंगा मेडल मिलने वाला है। इससे पहले कभी भी इतने महंगे मेडल खिलाड़ियों को नहीं मिले हैं, इसका मुख्य कारण सोने-चांदी जैसी धातुओं की कीमतों में वृद्धि है। बता दें कि 6 फरवरी से विंटर ओलंपिक की शुरुआत हो चुकी है लेकिन मेडल की कीमतें सभी का ध्यान खींच रही हैं।
विंटर ओलंपिक के आयोजकों की मानें, तो गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज के 700 से अधिक मेडल दिए जाएंगे। ये मेडल न केवल भावना का प्रतीक होंगे बल्कि बाजार में इनकी कीमत भी रिकॉर्ड कायम करेगी। बता दें कि विंटर ओलंपिक का आयोजन इटली के मिलानो-कोर्टिना शहर में हो रहा है। इसमें स्कीइंग, आइस हॉकी, फिगर स्केटिंग और कर्लिंग जैसे खेल खेले जाएंगे।
क्यों बढ़े मेडल के दाम?
मेडल की कीमतों के बढ़ने की वजह पर बात करें, तो इसका मुख्य कारण सोने-चांदी की कीमतों में आया भारी उछाल है। सोना-चांदी और अन्य धातुओं के महंगे होने की वजह से विंटर ओलंपिक के पदकों की कीमतें बढ़ गई हैं। पेरिस ओलंपिक 2024 के मुकाबले बात करें, तो उस समय से सोने की कीमत में लगभग 107 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा चांदी ने, तो और भारी उछाल मारी है और उसमें 200 से अधिक प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
पेरिस ओलंपिक के दौरान मेडल की कीमत
पेरिस ओलंपिक 2024 के दौरान गोल्ड मेडल कीमत बाजार में 86,000 रुपये हुआ करती थी, जो अब बढ़कर 1,90,000 रुपए हो गई है। इस तरह से गोल्ड मेडल की कीमतों में 121% की वृद्धि हुई है। इसके अलावा सिल्वर मेडल की बात करें, तो पेरिस ओलंपकि के दौरान इसकी कीमत 46,000 हुआ करती थी, जो अब बढ़कर 1,15,000 हो गई है। सिल्वर मेडल की कीमतों में 2024 से अब तक 156% बढ़ोतरी हुई है। ब्रॉन्ज मेडल भी 2024 में 380 रुपये का होता था, जो अब 21 प्रतिशत वृद्धि के साथ 460 रुपए हो गया है।
क्या शुद्ध सोने का होता है मेडल
ओलंपिक में दिया जाने वाला गोल्ड मेडल शुद्ध सोने का नहीं होता है, बल्कि इसमें सिर्फ 6 ग्राम शुद्ध सोना प्लेटिंग के रूप में होता है। इसका बाकी 99.9% हिस्सा चांदी से बना होता है। इसका वजन 506 ग्राम होता है। अगर सिल्वर मेडल की बात करें, तो ये पूरी तरह से चांदी से बना होता है, जबकि ब्रॉन्ज मेडल तांबे से तैयार किया जाता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।