विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हमास के हमले को बताया था 'ऐतिहासिक घटना': भारी विवाद के बाद इजरायली-अरब नेता शेहादेह ने चुनाव से नाम वापस लिया

Published: Sat, 03 Oct 2026 02:17 AM (IST)

इजरायल के केंद्रीय चुनाव आयोग ने अबू शेहादेह के अलावा दो अरब राजनीतिक सूचियों और यहूदी कम्युनिस्ट सांसद ओफेर कैसिफ ...और पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट के दबाव में इजरायली-अरब नेता ने चुनाव से नाम वापस लिया (फोटो- रॉयटर)

सुप्रीम कोर्ट के दबाव में इजरायली-अरब नेता ने चुनाव से नाम वापस लिया (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. 7 अक्टूबर के हमास हमले को ‘महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटना’ बताने पर विवादों में आए सामी अबू शेहादेह

  2. अदालत ने अन्य अरब दलों पर रोक हटाई, अबू शेहादेह के खिलाफ बहुमत के संकेत के बाद उन्होंने कदम खींचे

रॉयटर, यरुशलम। इजरायल की वामपंथी अरब पार्टी बलाद के प्रमुख सामी अबू शेहादेह ने 27 अक्टूबर को होने वाले आम चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया है।

यह फैसला ऐसे समय आया, जब इजरायली सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिया कि उसके न्यायाधीशों का बहुमत उन्हें चुनाव लड़ने से अयोग्य ठहराने के पक्ष में है।

विवाद की वजह 7 अक्टूबर, 2023 के हमास हमले को ‘महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटना’ बताने वाला उनका एक लेख था।

अबू शेहादेह ने हालांकि इस बात से इन्कार किया है कि उनके बयान का मतलब हमास के हमले का समर्थन करना था।

7 अक्टूबर के हमले में करीब 1,200 लोग मारे गए थे और 251 लोगों को बंधक बनाकर गाजा ले जाया गया था। इसके बाद इजरायल ने गाजा में सैन्य अभियान शुरू किया।

 

इजरायल के केंद्रीय चुनाव आयोग ने अबू शेहादेह के अलावा दो अरब राजनीतिक सूचियों और यहूदी कम्युनिस्ट सांसद ओफेर कैसिफ को भी चुनाव से बाहर करने का फैसला किया था। इन फैसलों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी।

अबू शेहादेह ने फैसले पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे इजरायल में अरब-फलस्तीनी अल्पसंख्यक के लिए राजनीतिक गतिविधियों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दायरा सीमित होने का पता चलता है।

उधर, पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के प्रमुख विरोधियों में शामिल गादी आइजेनकोट ने इंटरनेट मीडिया पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए अबू शेहादेह के चुनाव से हटने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे नेतन्याहू के एक ‘सहयोगी’ के अयोग्य ठहराए जाने के संदर्भ में पेश किया।