Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कलकत्ता हाई कोर्ट ने लगाई फटकार, तब अभिषेक बनर्जी ने दिया अपनी आवाज का नमूना

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 02:00 AM (IST)

    कलकत्ता हाई कोर्ट के कड़े रुख और चेतावनी के बाद आखिरकार तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी बुधवार को अपनी आवाज का नमूना देने विधाननगर अनुमंडल न्यायाल ...और पढ़ें

    कलकत्ता हाई कोर्ट की फटकार के बाद अभिषेक ने दिया अपनी आवाज का नमूना (फोटो- एएनआई)

    कलकत्ता हाई कोर्ट की फटकार के बाद अभिषेक ने दिया अपनी आवाज का नमूना (फोटो- एएनआई)

    HighLights

    1. सांसद ने कोर्ट से मांगी अपने खिलाफ दर्ज सभी एफआइआर की जानकारी 

    2. अभिषेक ने अपने खिलाफ राज्य के विभिन्न थानों में दर्ज हो रहे मुकदमों की सूची मांगी है

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कलकत्ता हाई कोर्ट के कड़े रुख और चेतावनी के बाद आखिरकार तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी बुधवार को अपनी आवाज का नमूना देने विधाननगर अनुमंडल न्यायालय पहुंचे। इससे पहले सीआइडी द्वारा दो बार भेजे गए समन को अभिषेक ने टाल दिया था, जिस पर हाई कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई थी।

    न्यायमूर्ति ने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि यदि वह जांच में सहयोग नहीं करेंगे तो उनका गिरफ्तारी संरक्षण कवच वापस ले लिया जाएगा। इसी दबाव के बीच बुधवार को बेहद कड़ी सुरक्षा के बीच मजिस्ट्रेट के सामने उनकी आवाज का नमूना लिया गया।

    कोर्ट परिसर में किसी भी अप्रिय घटना या अंडे फेंकने जैसी घटनाओं को रोकने के लिए रैफ(रैपिड एक्शन फोर्स) और पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था।

    दूसरी ओर, अभिषेक ने अपने खिलाफ राज्य के विभिन्न थानों में दर्ज हो रहे मुकदमों की सूची मांगी है। उनके वकीलों ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर दावा किया कि अभिषेक के खिलाफ राजनीतिक द्वेष और बदले की भावना से बार-बार एफआइआर दर्ज की जा रही हैं।

    उन्होंने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से उनके खिलाफ लंबित सभी मामलों की सही संख्या बताने का अनुरोध किया है। हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह आगामी 22 जुलाई तक अभिषेक के खिलाफ दर्ज सभी आठ मामलों की रिपोर्ट प्रस्तुत करे।

    खबरें और भी