बाल ठाकरे तस्वीर विवाद: शिंदे ने शाइना एनसी का किया बचाव, बोले- हमारे लिए बालासाहेब देवता समान
शिंदे ने कहा कि बालासाहेब उनके और शिवसैनिकों के लिए देवता समान हैं और उनका अपमान किसी हाल में बर्दाश्त ...और पढ़ें

शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने पार्टी प्रवक्ता शाइना एनसी का बचाव किया है (फोटो- वीडियो ग्रैब)
HighLights
शिंदे गुट की शिवसेना ने सोनिया गांधी की आत्मकथा के विरोध में प्रदर्शन किया
इसी दौरान शाइना एनसी पर बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर फाड़ने का आरोप लगा
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर फाड़ने को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल मच गया है। इस बीच शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने पार्टी प्रवक्ता शाइना एनसी का बचाव किया है। शाइना एनसी ने बाल ठाकरे की तस्वीर फाड़ दी थी।
शिंदे ने कहा कि बालासाहेब उनके और शिवसैनिकों के लिए देवता समान हैं और उनका अपमान किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि शाइना एनसी इस मामले में अपनी सफाई दे चुकी हैं।
आगे कहा कि विवादित तस्वीर में बालासाहेब ठाकरे हैं, जिन्होंने एक बार स्वातंत्र्यवीर सावरकर का अपमान करने पर मणि शंकर अय्यर को चप्पल से मारा था। तस्वीर में जो हिस्सा फटा हुआ था, वह मणि शंकर अय्यर का चेहरा था। मैंने खुद देखा है।”
क्या है पूरा मामला
शिंदे गुट की शिवसेना ने सोनिया गांधी की आत्मकथा के विरोध में प्रदर्शन किया। इसी दौरान शाइना एनसी पर बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर फाड़ने का आरोप लगा, जिससे राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। मुंबई के बालासाहेब भवन में हुए इस प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। शाइना ने जो तस्वीर फाड़ी, उसमें कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर और बालासाहेब ठाकरे दोनों थे।
शाइना और शिंदे की सफाई
शाइना एनसी का कहना है कि उन्होंने सिर्फ मणिशंकर अय्यर की तस्वीर फाड़ी थी और कांग्रेस इस मामले में गलत नैरेटिव गढ़ रही है। शिंदे ने भी कहा कि बालासाहेब की तस्वीर नहीं फाड़ी गई और वह चेहरा अय्यर का था।
उन्होंने सोनिया गांधी की किताब के पन्ने फाड़े जाने को भी सही ठहराया। उनका तर्क है कि किताब में वीर सावरकर का अपमान हुआ है। विवाद बढ़ने पर शिंदे ने शाइना को बुलाया और उन्होंने विधानसभा में शिंदे से मुलाकात की।
उद्धव गुट का हमला
उद्धव ठाकरे के प्रेस सलाहकार हर्षल प्रधान ने शाइना पर निशाना साधा और कहा कि बालासाहेब का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने मांग की कि जो शिंदे बालासाहेब के विचारों पर चलने का दावा करते हैं, वे शाइना पर सख्त कार्रवाई करें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।