Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Election Result 2025: 'MMC बन गई है कांग्रेस', पीएम मोदी ने बताया क्या है इसका सही मतलब

    Updated: Fri, 14 Nov 2025 07:31 PM (IST)

    बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 90 सीटों पर बढ़त बनाई। नतीजों के बाद पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और बिहार की जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने 'जंगलराज' के MY फॉर्मूले को नकारने के लिए जनता की सराहना की और कहा कि बिहार ने 2025 के बाद सबसे बड़ा जनादेश दिया है। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर और जेपी नारायण को भी नमन किया।

    Hero Image

    चुनाव परिणाम देखकर गदगद PM मोदी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 90 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है और एक प्रचंड जीत की ओर पार्टी बढ़ रही है। NDA की बात करें तो भाजपा और जनता दल यूनाइटेड समेत तमाम सहयोगी पार्टियों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में स्थित भाजपा का मुख्यालय से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और इस दौरान उनका एक अलग अंदाज दिखा। उन्होंने सबसे पहले गमछा लहराकर जीत का जश्न मनाया और फिर बिहार की जनता को संबोधित करते हुए कहा, 'लोगों ने गर्दा उड़ा दिया'

    महागठबंधन पर पीएम मोदी का निशाना

    पीएम मोदी ने इस दौरान कर्पूरी ठाकुर और जेपी नारायण को नमन भी किया। उन्होंने कहा कि जनता ने जंगलराज वालों के MY फॉर्मूले को नकार दिया। उन्होंने कहा, "कुछ लोगों ने तुष्टिकरण वाला MY फॉर्मूला बनाया था।"

    पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की जनता ने 2010 के बाद सबसे बड़ा जनादेश दिया है। उन्होंने NDA के सभी दलों की ओर से बिहार के लोगों का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि अब साकारात्मक वाला MY फॉर्मूला बना है।

    कांग्रेस पर बोला हमला

    प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि छठ पूजा को ड्रामा कहा गया। कांग्रेस और RJD ने छठी मैया से माफी नहीं मांगी। उन्होंने कहा कि भारत के विकास में बिहार के लोगों की अहम भूमिका है।

    पीएम मोदी ने कहा, "बिहार वो धरती है, जिसने भारत को लोकतंत्र की जननी होने का गौरव दिया है। आज उसी धरती ने लोकतंत्र पर हमला करने वाली ताकतों को धूल चटाई है। बिहार ने फिर दिखाया है, 'झूठ हारता है - जनविश्वास जीतता है'। बिहार ने डंके की चोट पर कह दिया है, जमानत पर चल रहे लोगों का जनता साथ नहीं देगी।"

    SIR पर पीएम मोदी का बयान

    उन्होंने कहा कि बिहार के चुनाव ने एक और बात सिद्ध की है। अब देश का मतदाता, खासतौर पर हमारा युवा मतदाता, 'मतदाता सूची के शुद्धिकरण को बहुत गंभीरता से लेता है। बिहार के युवा ने भी मतदाता सूची के शुद्धिकरण को जबरदस्त तरीके से सपोर्ट किया है।

    पीएम मोदी ने कहा, "अब हर दल का दायित्व बनता है कि वे पोलिंग बूथ पर अपनी-अपनी पार्टियों को सक्रिय करें और मतदाता सूची के शुद्धिकरण के काम में उत्साह के साथ जुड़ें और शत प्रतिशत योगदान दें, ताकि बाकी जगहों पर भी मतदाता सूची का पूरी तरह शुद्धिकरण हो सके"

    क्या है MMC?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि अब कांग्रेस MMC बन गई है। उन्होंने इसका मतलब समझाते हुए कहा कि इसका मतलब होता है 'मुस्लिम माओवादी कांग्रेस'। उन्होंने कहा कि मुझे कांग्रेस के एक और विभाजन की आशंका है।

    Bihar Election Result 2025: क्यों फीका पड़ा राहुल का 'गांधी मैजिक', कौन-सा फैक्टर बना सबसे बड़ी चुनौती?