'BJP चाहती है मुझे हार्ट अटैक आए, लेकिन मैं उसका अंत देखकर ही जाऊंगी', ममता बनर्जी का भाजपा पर हमला
ममता ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वह कामना कर रही है कि मुझे हार्ट अटैक आए, लेकिन वह इतनी आसानी से हार नहीं मानेंगी। उन्होंने कहा कि ...और पढ़ें

ममता बनर्जी बोलीं- मैं जिंदा रहूंगी और भाजपा का अंत देखकर ही जाऊंगी
HighLights
ममका बोलीं- मैं शून्य से शुरुआत कर 2026 में फिर नया इतिहास लिखने का माद्दा रखती हूं
अभिषेक को निशाना बनाना केवल अपनी पीठ बचाने का बहाना, बोलीं- वह तो बाघ की तरह लड़ रहा
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस में बढ़ती बगावत के बीच ममता ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वह कामना कर रही है कि मुझे हार्ट अटैक आए, लेकिन वह इतनी आसानी से हार नहीं मानेंगी।
उन्होंने कहा कि मैं जिंदा रहूंगी और भाजपा का अंत देखकर ही जाऊंगी। उन्होंने अपने समर्थकों से पार्टी के साथ मजबूती से खड़े रहने की अपील की। बागियों को कड़ा जवाब देते हुए ममता बनर्जी ने फेसबुक लाइव के जरिए अपनी भड़ास निकाली।
अपनी उम्र पर तंज कसने वाले विरोधियों को ललकारते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने एलान किया, अगर मैं 1997-98 और 2004 में अकेले दम पर शून्य से शुरुआत कर पार्टी खड़ी कर सकती हूं, तो साल 2026 में भी यह पराक्रम दोहराने का दम रखती हूं। जो जाना चाहते हैं, वे खुशी-खुशी चले जाएं। मेरे पास जो जमीनी कार्यकर्ता बचे हैं, वही मेरी सोने की खदान हैं। भाजपा के अंत तक मैं मैदान में डटी रहूंगी।
ममता बनर्जी ने दो टूक कहा कि अभिषेक को निशाना बनाना केवल अपनी पीठ बचाने का एक बहाना है। अभिषेक आज भी बाघ की तरह डटकर लड़ रहा है। अगर उसने कभी कोई गलती की भी थी, तो उसकी हर खता माफ हो चुकी है।
केंद्रीय एजेंसियों (ईडी-सीबीआइ) के डर से पाला बदलने वाले नेताओं पर तीखा हमला करते हुए कहा कि इन नेताओं को डराकर जबरन 'सेटिंग कंपनी' में शामिल कराया जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस में मची भारी अंतर्कलह और भगदड़ के बीच पार्टी सुप्रीमो ममता ने अपने भतीजे और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी का पुरजोर बचाव किया है।
खबरें और भी
मालूम हो कि ममता के बेहद करीबी रहे मदन मित्र सहित कई दिग्गज नेताओं ने पार्टी छोड़कर 'ऋतब्रत-तृणमूल' का दामन थाम लिया और इसके लिए सीधे तौर पर अभिषेक बनर्जी की कार्यशैली को जिम्मेदार ठहराया।