'आईएनडीआईए दस मुंहों वाला रावण, इसका जलाया जाना चाहिए पुतला', एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि असली ‘वोट ...और पढ़ें

'आईएनडीआईए दस मुंहों वाला रावण, इसका जलाया जाना चाहिए पुतला', एकनाथ शिंदे
HighLights
शिंदे ने कांग्रेस पर 70 साल तक देश को लूटने का आरोप लगाया
सत्ता के लिए अविभाजित शिवसेना ने विपक्ष से मिलाया हाथ -तभी हुई थी ‘वोट चोरी’
पीटीआई, मुंबई। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि असली ‘वोट चोरी’ और लोगों के जनादेश की ‘डकैती’ 2019 के विधानसभा चुनावों के बाद तब हुई थी, जब अविभाजित शिवसेना ने सरकार बनाने के लिए राकांपा और कांग्रेस से हाथ मिलाया था।
शिंदे ने मतदाता सूची को लेकर विपक्ष के रुख पर भी सवाल उठाए और कहा कि विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए दस मुंहों वाला रावण है। इसका पुतला जलाया जाना चाहिए।
मुंबई में अपनी पार्टी की दशहरा रैली को संबोधित करते हुए शिवसेना प्रमुख ने कहा कि पानी की कमी से नुकसान झेल रहे किसानों के साथ सरकार और उनकी पार्टी खड़ी रहेगी।
शिंदे ने कांग्रेस पर 70 साल तक देश को लूटने का आरोप लगाया। कहा कि पहले बूथों पर कब्जा कर चुनाव जीतने वाली पार्टी अब मतपत्रों से चुनाव कराने की मांग कर रही है।
आरोप लगाया कि विपक्ष ने पहले मतदाताओं की संख्या बढ़ने पर चिंता जताई थी और अब नाम हटाए जाने पर सवाल उठा रहा है। यह दोहरा मापदंड है और रोज नए नाटक का प्रदर्शन है।
दावा किया कि विपक्ष डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को कमजोर करना चाहता है। उन्होंने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने तो चुनाव भी नहीं लड़ा। पिछले दरवाजे से आए और मुख्यमंत्री बन गए। आपने जनादेश के साथ विश्वासघात किया और पद हथिया लिया।
