Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    '16 नंबर' की पहेली से सियासत गरम, राहुल गांधी के बयान पर छिड़ी बहस; आखिर क्या है इसका रहस्य?

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 10:33 PM (IST)

    राहुल गांधी ने लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयकों पर बहस के दौरान '16 नंबर' की एक अबूझ पहेली का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस पहेली का पूरा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    16 नंबर की पहेली से सियासत गरम राहुल गांधी के बयान पर छिड़ी बहस (फाइल फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अक्सर ही कुछ ऐसा बयान दे देते हैं, जिस पर सियासी बहस छिड़ जाती है, लेकिन उन्होंने अब जो बयान दिया है, वह किसी अबूझ पहेली से कम नहीं है।

    उनके इस बयान पर चर्चा शुरू हो गई है और राजनीतिक गलियारे में उसके मायने तलाशे जा रहे हैं। दरअसल, राहुल ने शुक्रवार को लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े विधेयकों पर बहस के दौरान '16 नंबर' वाली पहेली का जिक्र किया।

    क्या थी पहेली?

    हालांकि उन्होंने इस पहेली से पर्दा नहीं उठाया, लेकिन उनकी इस पहेली ने लोगों को कौतुहल में डाल दिया है और अटकलों का बाजार गर्म हो गया है कि आखिर कांग्रेस नेता किस ओर इशारा कर रहे हैं।लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सदन में बहस के दौरान सरकार की मंशा पर सवाल उठाए और अपनी बात एक पहेली के साथ खत्म की।

    उन्होंने सरकार की ओर से लाए गए विधेयकों के समय के बारे में कहा, 'इस पहेली का पूरा जवाब 16 नंबर में छिपा है। सब कुछ 16 नंबर में ही है।' राहुल की ओर से 16 नंबर का जिक्र किया जाना ज्यादातर लोगों के लिए एक पहेली है।

    कांग्रेस नेता ने शुक्रवार का कहा, 'मैं कल प्रधानमंत्री का संबोधन देख रहा था, तब उनमें कम ऊर्जा देखने को मिली। मैंने नोटिस किया कि वह (मोदी) लोगों से जुड़ नहीं पा रहे थे, क्योंकि यह साफ है कि इस बिल को पारित कराने की कोशिश एक गलती है। हर कोई जानता है कि यह बिल पारित होने वाला नहीं है।'

    क्या-क्या लगाई जा रही अटकलें?

    राहुल ने बताया कि तब उन्होंने नोटिस किया कि वह 16 अप्रैल का दिन था। कांग्रेस नेता ने भी इस पहेली से पर्दा उठाने की जगह कहा कि जो इस रहस्य को समझ सकते हैं, वे इसे एक्स पर साझा कर सकते हैं। उनके इस बयान के बाद इंटरनेट मीडिया पर तमाम कयास लगाए जा रहे हैं। टीडीपी के 16 सांसदों से लेकर एपस्टीन फाइलों तक अटकलें लगाई जा रही हैं।

    महिला आरक्षण बिल लोकसभा में 54 वोट से गिरा, सरकार को नहीं मिला दो तिहाई बहुमत