राज्यसभा में राघव चड्ढा का कटाक्ष, कहा- 'मैं हटाया गया उपनेता हूं'
राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के उपनेता पद से हटाए गए राघव चड्ढा ने पार्टी पर कटाक्ष किया। उपसभापति हरिवंश के निर्वाचन पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान, उन् ...और पढ़ें

राज्यसभा में राघव चड्ढा का कटाक्ष (फाइल फोटो)
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। राज्यसभा में आप आदमी पार्टी के उपनेता पद से हटाए जाने के बाद से अपनी पार्टी के खिलाफ ही मोर्चा खोले राघव चड्ढा ने शुक्रवार को फिर पार्टी पर बड़ा कटाक्ष किया। उन्होंने सदन में बोलते हुए कहा कि मैं पार्टी के हटाए उपनेता की हैसियत से बोल रहा हैं क्योंकि सदन में इस समय पार्टी के नेता और उपनेता दोनों ही अनुपस्थित है।
इस दौरान सदन में सदस्यों ने जोरदार ठहाके लगाए। हुआ यह है कि राज्यसभा में शुक्रवार को उपसभापति पद के लिए हरिवंश के निर्वाचित होने के बाद सदन में सभी दलों के नेताओं को उन्हें धन्यवाद देने के लिए बोलने का मौका दिया गया है। इस दौरान आप आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह का नाम पुकारा गया, जो अनुपस्थित थे।
अशोक मित्तल भी रहे अनुपस्थित
उस समय पार्टी के सदन में उपनेता बनाए गए अशोक मित्तल भी अनुपस्थित थे। हालांकि इस दौरान पार्टी सांसद संदीप पाठक व बाद में राघव चड्ढा को बोलने का मौका दिया गया। उन्होंने कहा कि ' मैं जिस पार्टी से आता हूं, उसके मुख्य नेता (संजय सिंह) सदन में मौजूद नहीं हैं।
पार्टी के नवनियुक्त उपनेता (अशोक कुमार मित्तल) भी उपस्थित नहीं हैं। मुझे हाल ही में उपनेता के पद से हटाया गया है, लेकिन मैं सदन में मौजूद हूं' इसके बाद उन्होंने हरिवंश के साथ खट्टे-मीठे अनुभवों को साझा किया। मेरी कामना है कि अब रिश्तों में सिर्फ मिठास ही रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।