विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अपशब्दों का प्रयोग न करें'... किरेन रिजीजू की कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सख्त हिदायत

Updated: Thu, 27 Aug 2026 02:18 AM (IST)

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने मंगलवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर उनके द्वारा की जा रही तैराकी के वीडियो ...और पढ़ें

रिजीजू की पवन खेड़ा को अपशब्दों का प्रयोग नहीं करने की हिदायत

रिजीजू की पवन खेड़ा को अपशब्दों का प्रयोग नहीं करने की हिदायत

HighLights

  1. कांग्रेस नेता ने रिजीजू के तैराकी करते वीडियो पर की थी अभद्र टिप्पणी

  2. अमित शाह पर टिप्पणी कर पहले ही भाजपा नेताओं के निशाने पर हैं खेड़ा

एएनआई, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने मंगलवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर उनके द्वारा की जा रही तैराकी के वीडियो पर अपशब्द बोलने और अश्लील टिप्पणियों के लिए कड़ा प्रहार किया।

उन्होंने कहा कि वह एक खिलाड़ी हैं और अपने लोगों के साथ समय बिताते समय उन्हें राहुल गांधी का उल्लेख करने की आवश्यकता नहीं है।

रिजीजू ने एक्स पर कांग्रेस नेता को जवाब देते हुए कहा कि उन्हें बिना वजह अपशब्द नहीं बोलने चाहिए। उन्होंने खेड़ा को यह चेतावनी भी दी कि यदि वे अपना आचरण नहीं सुधारेंगे तो वे इसकी शिकायत असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा कर देंगे।

उल्लेखनीय सरमा, खेड़ा को हवाहवाई आरोप लगाने के लिए अदालतों का चक्कर कटवा चुके हैं। रिजीजू ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि प्रिय पवन खेड़ा, यदि आप अर्धनग्न तैराकी के बारे में बात करेंगे तो मैं सीएम हिमंत बिस्वा सरमा जी को आपके अव्यवस्थित आचरण की रिपोर्ट करूंगा। क्या आप पूरा सूट और कोट पहनकर तैरते हैं।

मंत्री ने आगे कहा, आप पहले कार्यकाल के सांसद हैं, जिन्हें आपकी पार्टी ने राज्यसभा में नामित किया है और मैंने अब तक आठ चुनाव लड़े हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि आपको अश्लील टिप्पणी करने का अधिकार है। मैं अपने गांव वालों के साथ तैरता हूं ताकि अपने लोगों और अनुयायियों को प्रेरित कर सकूं। जब मैं अपने लोगों के साथ होता हूं, तो राहुल जी मेरे मन में नहीं होते।

शब्दों की यह जंग तब शुरू हुई जब पवन खेड़ा ने रिजीजू और अन्य भाजपा नेताओं पर राहुल गांधी के प्रति जुनून का आरोप लगाया। अपने एक्स पोस्ट में, खेड़ा ने लिखा, कल्पना कीजिए कि राहुल जी भाजपा के लिए कितने बुरे हो गए हैं।

एक ओर किरेन रिजीजू अर्धनग्न तैराकी के लिए भी राहुल गांधी का उल्लेख किए बिना नहीं जा सकते। दूसरी ओर, वरिष्ठ नागरिक गिरिराज सिंह खुद को 74 वर्षीय नया बच्चा कह रहे हैं। ये क्या हाल कर रखा है आपने इन सबका राहुल जी।

उल्लेखनीय है खेड़ा को पहले भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ टिप्पणियों के लिए भाजपा द्वारा कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा है।