विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सतीशन के बयान पर भाजपा हमलावर, 'दलित ईसाइयों को प्राथमिकता देना बंद करें, बयान लें वापस'

Updated: Sun, 30 Aug 2026 02:00 AM (IST)

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राज्य अध्यक्ष शाजुमोन वट्टेक्कड ने शनिवार को मांग की कि मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन अपना वह ...और पढ़ें

दलित ईसाइयों को प्राथमिकता देने वाला बयान वापस लें सतीशन : भाजपा एससी मोर्चा

दलित ईसाइयों को प्राथमिकता देने वाला बयान वापस लें सतीशन : भाजपा एससी मोर्चा

HighLights

  1. सीएम सतीशन ने कहा कि राज्य सरकार उन्हें विशेष सुरक्षा और सहायता देगी

  2. वट्टेक्कड ने मुख्यमंत्री सतीशन की टिप्पणी को अनुचित बताया

पीटीआई, तिरुअनंतपुरम। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राज्य अध्यक्ष शाजुमोन वट्टेक्कड ने शनिवार को मांग की कि मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन अपना वह बयान वापस लें, जिसमें कहा था कि राज्य सरकार दलित ईसाइयों के लिए आरक्षण को प्राथमिकता देगी।

सतीशन ने शुक्रवार को यहां समाज सुधारक महात्मा अय्यंकाली की जयंती समारोह का उद्घाटन करते हुए कहा था कि सरकार दलित ईसाइयों की चिंताओं को दूर करने के लिए अध्ययन शुरू करेगी और जरूरी कदम उठाएगी, क्योंकि वे समाज के सबसे पिछड़े वर्गों में से एक हैं।

उन्होंने कहा कि दलित ईसाइयों को न तो ईसाई होने से जुड़ी सुविधाएं मिलती हैं और न ही उन्हें दलितों के आरक्षण का लाभ मिलता है।

सतीशन ने कहा कि राज्य सरकार उन्हें विशेष सुरक्षा और सहायता देगी। वट्टेक्कड ने मुख्यमंत्री की टिप्पणी को अनुचित बताया।

उन्होंने सरकार पर अल्पसंख्यकों को खुश करने की नीति अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि मुख्यमंत्री राज्य में लाखों अनुसूचित जाति के लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं।