Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बंगाल चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की पांचवीं सूची, तीन सीटों पर बदले गए उम्मीदवार

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 11:01 PM (IST)

    भाजपा ने बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पांचवीं सूची जारी की, जिसमें पांच नई सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई। पार्टी ने बेहला पूर्व, विष्णुप ...और पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शनिवार रात में उम्मीदवारों की अपनी पांचवीं सूची जारी कर दी, जिनमें पांच और सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।

    पार्टी ने तीन सीटों पर प्रत्याशी में बदलाव भी किया है, जिनमें बेहला पूर्व, विष्णुपुर (सुरक्षित) और बशीरहाट उत्तर शामिल हैं। वहीं, जिन पांच सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है, उसमें कल्याणी, दमदम उत्तर, मध्यमग्राम, कृष्णानगर उत्तर और उलबेड़िया पूर्व है।

    भाजपा ने इसी के साथ राज्य की 294 सीटों में से अब तक कुल 293 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। अब केवल एक सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा बाकी है। एक सीट पुरुलिया जिले के जयपुर पर विश्वजीत महतो नामक एक स्थानीय नेता को भाजपा पहले ही समर्थन की घोषणा कर चुकी है।

    कहां से कौन उम्मीदवार?

    पार्टी द्वारा जारी नई सूची के अनुसार, नदिया जिले के कृष्णानगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से तारकनाथ चटर्जी, कल्याणी (सुरक्षित) सीट से अनुपम विश्वास और कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना के दमदम उत्तर से सौरव सिकदर और मध्यमग्राम से अनिंद्य राजू बनर्जी को उम्मीदवार बनाया गया है। हावड़ा जिले की उलबेड़िया पूर्व सीट से भाजपा ने रुद्रप्रसाद बनर्जी को उम्मीदवार बनाया है।

    वहीं, पूर्व में घोषित सीटों में से तीन पर उम्मीदवारों में बदलाव करते हुए बशीरहाट उत्तर से अब कौशिक सिद्धार्थ, विष्णुपुर (सुरक्षित) से अभिजीत सरदार और कोलकाता के बेहला पूर्व से शंकर सिकदर को उम्मीदवार बनाया गया है। बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा, जबकि चुनाव परिणाम चार मई को घोषित किए जाएंगे। तृणमूल अपने सभी 291उम्मीदवारों की पहले ही घोषणा कर चुका है।

    एक मिनट में दो ड्रोन हमले: ईरान का दावा, सऊदी में अमेरिकी दूतावास के भीतर CIA ठिकाने को निशाना बनाया