बंगाल में कल ममता के लिए चुनाव प्रचार करेंगे हेमंत सोरेन और कल्पना, अभिषेक संग बनाई रणनीति
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन शनिवार से बंगाल चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे। वे मुख्य रूप से बांकुड़ा, ...और पढ़ें

बंगाल में कल ममता के लिए चुनाव प्रचार करेंगे हेमंत सोरेन और कल्पना (फाइल फोटो)
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन शनिवार से तृणमूल कांग्रेस के समर्थन में चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। हेमंत सोरेन मुख्य रूप से राज्य के आदिवासी बहुल चार जिलों बांकुड़ा, पुरुलिया, झाड़ग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर में रैलियां और जनसभाएं करेंगे।
क्या है हेमंत सोरेन की भूमिका?
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जंगलमहल के आदिवासियों का झारखंड के साथ गहरा सांस्कृतिक जुड़ाव है। पिछले चुनावों में इस क्षेत्र में भाजपा ने पैठ बनाई थी, जिसे तोड़ने के लिए अभिषेक बनर्जी और हेमंत सोरेन की जोड़ी ने यह रणनीति तैयार की है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेता आदिवासी मतदाताओं को यह संदेश देंगे कि भाजपा विरोधी ताकतें एकजुट हैं। हेमंत और अभिषेक बनर्जी के बीच व्यक्तिगत मित्रता भी इस गठबंधन को मजबूती दे रही है।
महिला आरक्षण बिल लोकसभा में 54 वोट से गिरा, सरकार को नहीं मिला दो तिहाई बहुमत
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।