Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक पास नहीं होने पर श्रेयसी सिंह हुईं नाराज, कहा- महिला सशक्तिकरण पर विपक्ष ने किया भद्दा मजाक

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 10:14 AM (IST)

    Nari Shakti Vandan Bill Fails: लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने वाला नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक संसद में पारित नहीं हो सका ...और पढ़ें

    दिलीप कुमार शुक्ला, भागलपुर।  Nari Shakti Vandan Bill Fails: लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में वर्ष 2029 के चुनाव से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा लाया गया नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक (131वां संविधान संशोधन विधेयक), परिसीमन विधेयक तथा केंद्र शासित प्रदेश कानून संशोधन विधेयक दो-तिहाई बहुमत न मिलने के कारण पारित नहीं हो सके। विपक्ष के विरोध के चलते आवश्यक 352 मतों का आंकड़ा पूरा नहीं हो पाया, जिससे यह महत्वपूर्ण विधेयक गिर गया।

    श्रेयसी सिंह ने जताई नाराजगी

    बिहार की पूर्व खेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संसद में महिला सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयक पर विपक्ष द्वारा समर्थन न मिलना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा किसी दल या राजनीति से ऊपर उठकर देश की करोड़ों महिलाओं के अधिकार, सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य से जुड़ा है।

    Nari Shakti Vandan Bill Fails Shreyasi Singh Expresses Anger2

    नारी शक्ति को लेकर देश में बढ़ती उम्मीदें

    श्रेयसी सिंह ने कहा कि जब पूरा देश नारी शक्ति को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है, ऐसे समय में इस प्रकार का विरोध न केवल निराशाजनक है बल्कि समाज में गलत संदेश भी देता है। उन्होंने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा अवरोध बताया।

    Nari Shakti Vandan Bill Fails Shreyasi Singh PRITI SHEKHAR Expresses Anger3

    विपक्ष पर तीखी प्रतिक्रिया

    भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रीति शेखर ने कहा कि जिस प्रकार विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन नहीं किया, उससे उनकी मानसिकता उजागर होती है। उन्होंने कहा कि जो दल महिला अधिकारों की बात करते हैं, वही इस महत्वपूर्ण अवसर पर पीछे हट गए, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि देश की महिलाएं ऐसे दलों को उचित जवाब देंगी।

    Nari Shakti Vandan Bill Fails Shreyasi Singh PRITI SHEKHAR Expresses Anger2

    पटना में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन फन रन’ आयोजन

    इससे पहले पटना में मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में “नारी शक्ति वंदन फन रन” का सफल आयोजन किया गया। सुबह के उत्साहपूर्ण माहौल में बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें भाग लेकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में श्रेयसी सिंह के साथ भागलपुर से डॉ. प्रीति शेखर भी उपस्थित रहीं।

    Nari Shakti Vandan Bill Fails Shreyasi Singh Expresses Anger5

    सामूहिक संकल्प का प्रतीक बना आयोजन

    यह आयोजन केवल एक रन नहीं था, बल्कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति सामूहिक संकल्प का प्रतीक बनकर सामने आया। इसमें समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी ने इसे और भी प्रभावशाली बना दिया।

    Nari Shakti Vandan Bill Fails Shreyasi Singh Expresses Anger3

    आयोजकों को दिया गया धन्यवाद

    श्रेयसी सिंह और डॉ. प्रीति शेखर ने इस आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों, आयोजकों और सहयोगियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी के प्रयासों से यह पहल न केवल सफल रही, बल्कि प्रेरणादायक भी बनी।

    महिला आरक्षण विधेयक पर राजनीतिक गतिरोध

    सरकार का उद्देश्य महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व में मजबूत भागीदारी देना था, लेकिन संसद में विपक्षी अड़ंगे के कारण यह विधेयक पारित नहीं हो सका। इस निर्णय को लेकर राजनीतिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। भागलपुर के भाजपा विधायक रोहित पांडेय, पीरपैंती के विधायक मुरारी पासवान, बिहपुर के विधयक ई कुमार शैलेन्द्र, भालपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने विपक्षी दलों के इस रवैये की जमकर आलोचना की है।