बंगाल चुनाव से पहले बवाल, ऑडियो में ISF उम्मीदवार को TMC ज्वाइन कराने की कोशिश का दावा
बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले नंदीग्राम में एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता द्वारा इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के प्रत्या ...और पढ़ें
-1776430394107_m.webp)
टीएमसी में शामिल होने का कथित प्रस्ताव दिए जाने का आडियो सामने आने के बाद गरमाई राजनीति (फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान से पहले पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम से इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के प्रत्याशी सबेमिराज खान को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने का कथित प्रस्ताव दिए जाने का एक आडियो सामने आने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
वायरल आडियो में कथित तौर पर तृणमूल के स्थानीय नेता शेख मंसूर और आइएसएफ प्रत्याशी सबेमिराज खान के बीच बातचीत सुनी जा रही है। इसमें शेख मंसूर द्वारा सबेमिराज खान को तृणमूल में शामिल होने का प्रस्ताव दिया जाता है। हालांकि इस वायरल आडियो की सत्यता की दैनिक जागरण ने जांच नहीं की है।
यहां तक कि इसमें उनकी शर्तें मानने और तृणमूल की राजनीतिक परामर्श फर्म आइ-पैक के साथ गुप्त बैठक कराने की बात भी कही गई है। हालांकि, आडियो में सबेमिराज खान को इस प्रस्ताव को बार-बार ठुकराते हुए सुना जा रहा है।
राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया
वे कहते हैं कि वह विश्वासघातह्व नहीं कर सकते और पार्टी द्वारा उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद चुनाव लडऩा उनका कर्तव्य है। उन्होंने यह भी माना कि इससे उन्हें नुकसान हो सकता है, लेकिन वह सिद्धांतों के आधार पर राजनीति करते हैं। इस घटना के बाद राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। हालांकि अब तक आइएसएफ प्रत्याशी या संबंधित तृणमूल नेता की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
इस मुद्दे पर नंदीग्राम से भाजपा प्रत्याशी व निवर्तमान विधायक सुवेंदु अधिकारी ने तृणमूल पर निशाना साधते हुए कहा कि हार के डर से विपक्षी उम्मीदवारों को खरीदने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि बाकी बातें ममता बनर्जी और उनके सहयोगी ही बेहतर जानते हैं। इधर, चुनाव से ठीक पहले सामने आए इस विवाद ने नंदीग्राम की राजनीति को फिर से सुर्खियों में ला दिया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।