Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में अमृतसर का युवक गिरफ्तार, ISI को दो साल से भेज रहा था सेना की तस्वीरें

    Updated: Fri, 29 May 2026 08:04 PM (IST)

    अमृतसर में पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक युवक पंजाब सिंह को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    फोटो एआई द्वारा बनाई गई है।

    HighLights

    1. युवक पंजाब सिंह पाकिस्तान के लिए जासूसी करता था

    2. अटारी सेक्टर की संवेदनशील तस्वीरें ISI को भेजीं

    3. स्पाई कैमरा, दो मोबाइल फोन बरामद किए गए

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से एक स्पाई कैमरा, दो मोबाइल और कुछ दस्तावेज बरामद किए गए हैं। आरोपित की पहचान जंडियाला गुरु निवासी पंजाब सिंह के रूप में हुई है।

    बताया जा रहा है कि आरोपित सीमावर्ती अटारी सेक्टर के संवेदनशील क्षेत्रों की तस्वीरें भेज रहा था। आरोपित से पूछताछ की जा रही है। उससे मिले मोबाइल से कई अहम राज मिलने की संभावना है। इससे पहले पठानकोट से नेशनल हाईवे पर जासूसी के लिए सोलर कैमरे लगाने के मामले में गिरफ्तार पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था।

    आरोपित दो साल से आइएसआइ के संपर्क में आए थे। आइएसआइ एजेंटों ने इनकी ड्यूटी लगाई थी कि ये सिर्फ सेना और अर्धसैनिक बलों की संवेदनशील मूवमेंट पर नजर रखें और उनकी लाइव तस्वीर भेजें।

    हाईवे पर जासूसी के लिए लगाए कैमरे

    इससे पहले जम्मू राष्ट्रीय मार्ग पर सड़क के किनारे एक दुकान पर सीसीटीवी कैमरा लगाकर सेना व अर्धसैनिक बलों की पाकिस्तान आईएसआई एजेंटों को सूचना देने के आरोप में काबू आरोपितों की ओर से जांच के दौरान पुलिस के समक्ष कई अहम खुलासे करने शुरू कर दिये हैं।

    मामले में संलिप्त आरोपित बलजिंदर सिंह उर्फ विक्की और तरनप्रीत सिंह उर्फ तन्नू निवासी गांव संदलपुर थाना दोरांगला जिला गुरदासपुर को पठानकोट पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए लेकर आई है। पुलिस ने जांच में पाया कि सभी आरोपित नशे के आदी है और नशा ही इन्हें जासूसी के राह पर लेकर आया है। आरोपियों को पैसे मिलने के बाद वे नशे की पूर्ति करते।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- आतंकी फंडिंग और ड्रोन से हथियार सप्लाई मामले में बिहार के 2 ठिकानों पर छापामारी, NIA ने लिया एक्शन

    यह भी पढ़ें- स्लीपर सेल तैयार कर रहा है पाक जासूस इकबाल भट्टी, गैंगस्टर शहजाद भट्टी के लिए कर रहा है लंबे समय से काम