विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्वाद पड़ा भारी! खाने के साथ जैसे ही खोला अचार का जार, अंदर निकली मरी हुई छिपकली; अमृतसर में दुकानदार पर एक्शन

Published: Wed, 04 Nov 2026 10:05 AM (IST)

अमृतसर में रामबाग सब्जी मंडी से खरीदे गए अचार के डिब्बे में मरी हुई छिपकली मिलने का मामला सामने आया है।

अमृतसर में अचार के जार से निकली छिपकली (फोटो- सोशल मीडिया)

अमृतसर में अचार के जार से निकली छिपकली (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. अमृतसर में अचार के डिब्बे में मिली मरी छिपकली

  2. ग्राहक ने रामबाग सब्जी मंडी से खरीदा था यह अचार

  3. खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच और कार्रवाई का दिया आश्वासन

जागरण संवाददाता, अमृतसर। रामबाग के पास स्थित सब्जी मंडी से खरीदे गए अचार के डिब्बे में मरी हुई छिपकली मिलने का आरोप है। गांव खलचियां निवासी कामरेड चरण सिंह ने एक किलो अचार खरीदा था।

घर पहुंचकर जब उन्होंने परिवार के साथ अचार खाने के लिए डिब्बा खोला तो उसमें मरी हुई छिपकली दिखाई दी। इसके बाद उन्होंने इस मामले को तर्कशील सोसायटी के सहयोग से अधिकारियों के समक्ष उठाया।

चरण सिंह ने बताया कि वह 28 तारीख को किसी पारिवारिक काम से अमृतसर आए थे। वापस लौटते समय उन्होंने रामबाग के पास स्थित सब्जी मंडी की एक दुकान से एक किलो आचार खरीदा था। घर पहुंचने पर जब डिब्बा खोला तो उसमें मरी हुई छिपकली देखकर उनके होश उड़ गए।

दुकानों पर खुले ड्रमों में आचार बेचा जा रहा है और खाद्य पदार्थों को सुरक्षित रखने के लिए उचित इंतजाम नहीं किए जा रहे। यदि कोई व्यक्ति अनजाने में ऐसा अचार खा लेता तो उसकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता था।

दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग से मामले की जांच कर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि खाद्य पदार्थों की बिक्री में साफ-सफाई और गुणवत्ता के नियमों का पालन सुनिश्चित की जाए।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनजीत सिंह रटौल ने कहा कि दुकान का पूरा पता मिलने पर विभाग की टीम भेजकर जांच करवाई जाएगी। दुकान में रखे आचार के नमूने लेकर लैब में जांच के लिए भेजे जाएंगे।

यदि जांच में आचार असुरक्षित पाया जाता है या खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन सामने आता है तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

मिठाइयों के भी नमूने लिए जा रहे

डॉ. रटौल ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की पांच टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार जांच कर रही हैं। हाल ही में खोया, पनीर और मिठाइयों के नमूने भी लिए गए हैं।

इनमें कुछ नमूने गुणवत्ता के निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे, जबकि कुछ असुरक्षित पाए गए हैं। संबंधित मामलों में विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है।

डॉ. रटौल ने लोगों से अपील की कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थ खरीदते समय उनकी गुणवत्ता और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। अधिक चमकदार रंगों वाली मिठाइयां और सामान्य कीमत से बहुत सस्ती मिलने वाली मिठाइयां खरीदने से बचें।

यह भी पढ़ें- मोहाली के कई सेक्टरों में आज 8 घंटे गुल रहेगी बिजली, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली कट लगेगा

यह भी पढ़ें- दिल्ली में प्रदूषण पर BJP-AAP आमने-सामने, पराली से लेकर AQI मॉनिटरिंग स्टेशन तक छिड़ी जुबानी जंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।