पंजाब धमाकों का 'ऑपरेशन सिंदूर' कनेक्शन! DGP के खुलासे से मचा हड़कंप, आखिर क्या है सरहद पार का वो खौफनाक प्लान?
पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि अमृतसर और जालंधर धमाकों की जांच तेजी से चल रही है। पाकिस्तान कड़ी और खालिस्तान समर्थक तत्वों की भूमिका की ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को अमृतसर-जालंधर में हुए बम धमाकों पर खालिस्तानी आतंकियों की तरफ से किए गए दावे को खारिज कर दिया है। मामले में बयान देते हुए कहा कि घटना में शामिल आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और कई विशेष दल लगातार कार्रवाई में जुटे हुए हैं।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि खालिस्तान लिबरेशन आर्मी की ओर से किसी व्यक्ति की मौत का किया गया दावा पूरी तरह झूठा है। लोगों को गुमराह करने के उद्देश्य से इस प्रकार के दावे किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब तक किसी व्यक्ति की मौत की पुष्टि नहीं हुई है।
खालिस्तान समर्थक संगठन और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के इशारों पर काम करने वाले तत्व पंजाब में डर और अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और ऐसे प्रयासों को सफल नहीं होने दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- पंजाब धमाकों के बाद सीएम मान का विपक्ष पर हमला, बोले- चुनाव आते ही माहौल बिगाड़ने लगती है BJP
डीजीपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने अमृतसर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने स्वीकार किया कि अमृतसर और जालंधर में विस्फोट की घटनाएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में यह विस्फोट आईईडी से किया गया प्रतीत हो रहा है। जालंधर मामले में समय यंत्र या दूर नियंत्रण के जरिए विस्फोट किए जाने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
खबरें और भी
उन्होंने कहा कि जांच में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों की भूमिका की आशंका को भी ध्यान में रखा जा रहा है। उनके अनुसार पंजाब लंबे समय से युद्ध का सामना कर रहा है और राज्य का माहौल खराब करने की लगातार कोशिशें की जाती रही हैं। उन्होंने कहा कि “आपरेशन सिंदूर” की बरसी के कारण भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया गया हो सकता है।
यह भी पढ़ें- पटना में सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए शिविर शुरू, कल से आयोजित हो रहा ऋण मेला
सक्रिय मोबाइलों की जांच कर रही पुलिस
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई थीं। इसके बाद पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच शुरू की गई। उन्होंने बताया कि मामले में मानवीय और तकनीकी दोनों प्रकार की सूचनाओं के आधार पर जांच की जा रही है। घटना के समय क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल नंबरों की भी गहराई से जांच हो रही है।
उन्होंने बताया कि दोनों मामलों में जांच टीमों को कई अहम सुराग मिले हैं और इन्हीं के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है। पिछले दिनों हुई संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में भी कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने की संभावना है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।