पंजाब में बढ़ेगी भीषण गर्मी, कई जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी; अगले पांच दिन हालात और बिगड़ेंगे
पंजाब में अगले पांच दिनों तक गर्मी तेज रहने और कई जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। तापमान लगातार बढ़ेगा और गर्म रातें भी लोगों को परेशान कर ...और पढ़ें

ये AI जनरेटेड इमेज है।
अनुज शर्मा, अमृतसर। पंजाब में आने वाले दिनों में गर्मी का असर और तेज होने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में लू चलने और रात के समय भी गर्मी बढ़ने की चेतावनी जारी की है। अगले पांच दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 20 अप्रैल से 24 अप्रैल तक पंजाब के अधिकतर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान दिन के समय तेज धूप और लू का असर देखने को मिलेगा, जबकि रात के समय भी तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। इसे गर्म रात की स्थिति माना जा रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, बठिंडा, मानसा, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, मोगा, फरीदकोट, बरनाला, संगरूर, पटियाला और लुधियाना जैसे जिलों में लू का प्रभाव अधिक रहने की संभावना है। इसके अलावा अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, होशियारपुर और जालंधर में भी कुछ स्थानों पर गर्म हवाएं चल सकती हैं।
यह भी पढ़ें- एसजीपीसी की हुई बैठक, राजोआना की बेल याचिका और भाखड़ा मुद्दे पर लिया बड़ा फैसला
अगले पांच दिन 4 डिग्री तक चढ़ेगा पारा
पूर्वानुमान में बताया गया है कि अधिकतम तापमान में अगले पांच दिनों के दौरान तीन से चार डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। इससे पहले ही कई स्थानों पर तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा चुका है, जिससे हालात और कठिन हो सकते हैं।
20 अप्रैल- इस दिन मुख्य रूप से दक्षिण-पश्चिम और मध्य पंजाब में असर शुरू होता दिख रहा है। इस दिन बठिंडा, मानसा, मुक्तसर, फाजिल्का, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, बरनाला, संगरूर, पटियाला जिलों में असर देखने को मिल सकता है।
21 अप्रैल- असर बढ़कर मालवा के साथ-साथ कुछ दोआबा क्षेत्रों तक पहुंच सकता है। इस दिन बठिंडा, मानसा, मुक्तसर, फाजिल्का, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, बरनाला, संगरूर, पटियाला, लुधियाना, जालंधर जिलों में असर देखने को मिल सकता हे।
22 अप्रैल- इस दिन अधिकतर पंजाब में लू का प्रभाव फैल सकता है। इस दिन अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर), लुधियाना, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, संगरूर, बरनाला, मोगा, फरीदकोट, बठिंडा, मानसा, मुक्तसर, फाजिल्का, फिरोजपुर जिलों में देखने को मिल सकता है।
23 अप्रैल- लगभग पूरे पंजाब में लू और गर्म रातों की स्थिति बन सकती है। इस दिन राज्य के लगभग सभी जिले, खासकर मालवा और दोआबा क्षेत्र पूरी तरह प्रभावित हो सकते हैं।
24 अप्रैल- स्थिति गंभीर बनी रह सकती है, अधिकतर जिलों में गर्मी का असर जारी रहेगा। इस दिन पूरे पंजाब के अधिकतर जिले, विशेष रूप से बठिंडा, मानसा, मुक्तसर, फाजिल्का, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, संगरूर, पटियाला, लुधियाना, जालंधर, होशियारपुर में असर देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- पंजाब में अध्यापकों पर बढ़ता बोझ, पढ़ाई के बीच जनगणना ड्यूटी से बढ़ी चिंता; यूनियनों ने सरकार से लगाई गुहार
लोगों को सावधान रहने की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय धूप में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। साथ ही पर्याप्त पानी पीने, हल्के और ढीले कपड़े पहनने तथा सिर को ढककर रखने की हिदायत दी गई है। किसानों को भी सलाह दी गई है कि फसलों को गर्मी से बचाने के लिए सिंचाई सुबह या शाम के समय करें।
विशेषज्ञों का कहना है कि छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि लू का असर उनके स्वास्थ्य पर अधिक पड़ सकता है।
कुल मिलाकर, आने वाले दिनों में पंजाब के अधिकांश जिलों में गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है और लोगों को सतर्क रहकर अपनी दिनचर्या में बदलाव करना होगा, ताकि इस मौसम के प्रभाव से बचा जा सके।
यह भी पढ़ें- अमृतसर जेल के अंदर से वायरल हुआ वीडियो, कैदियों ने लगाए पिटाई और पैसों की मांग के गंभीर आरोप
मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।